Raid 2 Box Office Collection: 40 दिन बाद अजय देवगन की रेड 2 हिट हुई या फ्लॉप, जानें अभी तक का टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

Raid 2 OTT Release

Raid 2 Box Office Collection: फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा मिला था. आइए जानते हैं अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म का टोटल कलेक्शन.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रेड 2 की कमाई बॉक्स ऑफिस पर काफी कम हो गई है, लेकिन फिर भी ये धीरे-धीरे कमाई कर रही है. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद मूवी को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन अब कछुए की चाल से मूवी आगे बढ़ रही है. फिल्म में अजय और रितेश आमने-सामेन दिखे थे. चलिए आपको फिल्म के 4वें दिन का आंकड़ा बताते हैं.

रेड 2 का खेल खत्म

फिल्म रेड 2 में अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस अफसर अमय पटनायक के रोल में नजर आए. वाणी कपूर ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया. रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर अब सफर लगभग खत्म होने वाला है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 40वें दिन मूवी ने 0.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई अब तक 171.57 करोड़ हो गई है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 के रिलीज होने के बाद रेड 2 का गेम ओवर हो गया. हाउसफुल 5 तेज रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है.

रेड 2 का कलेक्शन यहां जानें

  • Raid 2 Week 1: 95.75 करोड़
  • Raid 2 Week 2: 40.6 करोड़
  • Raid 2 Week 3: 20.5 करोड़
  • Raid 2 Day 23: 1 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 31: 1.15 करोड़
  • Raid 2 Day 32: 1.61 करोड़
  • Raid 2 Day 33: 0.55 करोड़
  • Raid 2 Day 34: 0.42 करोड़
  • Raid 2 Day 35: 0.1 करोड़
  • Raid 2 Day 36: 0.4 करोड़
  • Raid 2 Day 37: 0.15 करोड़
  • Raid 2 Day 38: 0.35 करोड़
  • Raid 2 Day 39: 0.5 करोड़
  • Raid 2 Day 40: 0.22 करोड़

नेट कलेक्शन- 171.57 करोड़

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola