Raid 2 Box Office: अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट, हाउसफुल 5 को टक्कर देकर 44वें दिन कमा डाले इतने करोड़
Raid 2 OTT Verdict
Raid 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की. 1 मई को रिलीज हुई मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यही वजह है कि 120 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने वर्ल्डवाइड 235.89 करोड़ कमाए.
Raid 2 Box Office: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन 1 मई को साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड के अपने मोस्टअवेटेड सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. इस बार उनके साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी हैं. क्राइम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और रिलीज के 44 दिनों बाद भी कमाई कर रही है. आइये जानते हैं 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमाए.
रेड 2 फ्लॉप हुई या हिट
sacnilk के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने 44वें दिन 0.12 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 172.23 करोड़ हो गया. वर्ल्डवाइड मूवी ने 235.89 करोड़ का कलेक्शन किया. इसे हाउसफुल 5 से इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है.
रेड 2 का कलेक्शन यहां जानें
- Raid 2 Week 1: 95.75 करोड़
- Raid 2 Week 2: 40.6 करोड़
- Raid 2 Week 3: 20.5 करोड़
- Raid 2 Day 23: 1 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
- Raid 2 Day 31: 1.15 करोड़
- Raid 2 Day 32: 1.61 करोड़
- Raid 2 Day 33: 0.55 करोड़
- Raid 2 Day 34: 0.42 करोड़
- Raid 2 Day 35: 0.1 करोड़
- Raid 2 Day 36: 0.4 करोड़
- Raid 2 Day 37: 0.15 करोड़
- Raid 2 Day 38: 0.35 करोड़
- Raid 2 Day 39: 0.5 करोड़
- Raid 2 Day 40: 0.22 करोड़
- Raid 2 Day 41: 0.19 करोड़
- Raid 2 Day 42: 0.18 करोड़
- Raid 2 Day 43: 0.17 करोड़
- Raid 2 Day 44: 0.12 करोड़
नेट कलेक्शन- 172.23 करोड़
रेड 2 के बारे में
रेड 2 में अजय देवगन भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो शक्तिशाली दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारने के लिए एक हाई स्टेक मिशन पर है. फिल्म में वाणी कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला एक विशेष भूमिका में हैं, जो मूल रेड से अपने चरित्र को दोहराते हैं. फिल्म राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और पैनोरमा स्टूडियोज और टी-सीरीज की ओर से निर्मित है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










