Raid 2 Box Office: 120 करोड़ के बजट में बनी रेड 2 फ्लॉप या हिट, 41 दिनों में कमा डाले इतने करोड़
Raid 2 Box Office Collection Day 41
Raid 2 Box Office: 2018 की हिट फिल्म का सीक्वल ‘रेड 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है. दमदार कलाकार और धांसू कहानी की वजह से मूवी ने काफी शानदार कमाई की. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म रिलीज के 1 महीने बाद भी कलेक्शन कर रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.
Raid 2 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. हाउसफुल 5 की रिलीज के बाद भी इसकी कमाई पर फुल स्टॉप नहीं लगा. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. इसमें अजय आईआरस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आए. आइये जानते हैं रिलीज के 41 दिनों में इसने कितनी कमाई की.
रेड 2 ने 42 दिनों में कमाए इतने करोड़
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 41वें दिन मूवी ने 0.19 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 171.76 करोड हुआ. वहीं वर्ल्डवाइड क्राइम ड्रामा ने 235.36 करोड़ की धांसू कमाई की. यह अपना बजट निकाल चुकी है, जो कि 120 करोड़ है. बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन स्टार की फिल्म ने जाट, केसरी चैप्टर 2 और सिकंदर जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.
रेड 2 का कलेक्शन यहां जानें
Raid 2 Week 1: 95.75 करोड़
Raid 2 Week 2: 40.6 करोड़
Raid 2 Week 3: 20.5 करोड़
Raid 2 Day 23: 1 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
Raid 2 Day 31: 1.15 करोड़
Raid 2 Day 32: 1.61 करोड़
Raid 2 Day 33: 0.55 करोड़
Raid 2 Day 34: 0.42 करोड़
Raid 2 Day 35: 0.1 करोड़
Raid 2 Day 36: 0.4 करोड़
Raid 2 Day 37: 0.15 करोड़
Raid 2 Day 38: 0.35 करोड़
Raid 2 Day 39: 0.5 करोड़
Raid 2 Day 40: 0.22 करोड़
Raid 2 Day 41: 0.19 करोड़
नेट कलेक्शन- 171.76 करोड़
यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







