परिणीति चोपड़ा संग शादी पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी कहा- जश्न मनाने का मौका दिया जाएगा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Apr 2023 2:58 PM
परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन-दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में है. खबर है कि कपल जल्द ही सगाई करने वाले हैं. अब एक बार फिर राघव ने अपने अफेयर को लेकर बड़ा हिंट दिया. उन्होंने कहा कि जश्न मनाने का मौका जल्द मिलेगा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का अफेयर इन-दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. बीते दिनों कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. उससे पहले दोनों डिनर और लंच डेट पर दिखाई दिए थे. इनसब के बाद ऐसी खबरें चल रही थी कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले है. हालांकि अभी तक परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते पर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है. अब राघव ने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है.
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है, दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई किया है और उनके कई सामान्य मित्र हैं. हाल ही में मीडिया से बातचीत में राघव से एक बार फिर परिणीति के बारे में पूछा गया. हालांकि उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन राजनेता ने कहा, “आपको जश्न मनाने का मौका मिलेगा.” राघव किस उत्सव की बात कर रहे हैं यह तो समय ही बताएगा. आज तक के रिपोर्टर ने राघव से पूछा, “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है.” इस पर राघव ने हंसते हुए कहा, “आज जश्न मनाने की आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और क्या सारे जश्न मनाने का मौका आएगा.”
परिणीति चोपड़ा को बीते 22 मार्च को आप नेता राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया था. दोनों मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में अलग-अलग पहुंचे. दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे. परिणीति ने इसे चेकर्ड पैंट के साथ जोड़ा, राघव ने बेज लिनन पैंट का विकल्प चुना. उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी दिए. लंच डेट के बाद बाहर जाते समय दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया. दोनों भी एक ही गाड़ी से निकल गए. बता दें कि राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के सांसद हैं. दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा संदीप और पिंकी फरार और हाल ही में रिलीज हुई ऊंचाई जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर रही हैं.
Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन के सिर पर कभी भी सफलता…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










