Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में ऐसी दिखती हैं 'श्रीवल्ली', रश्मिका मंदाना का वीडियो हो रहा वायरल
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Oct 2022 8:47 AM
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग और मुस्कान से फैंस को दीवाना बना देती है. रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नो मेकअप लुक में दिख रही है. जिसके बाद यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
Rashmika Mandanna No Makeup Look: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का दीवाना आज कौन नहीं है. पुष्पा की ‘श्रीवल्ली’ यानी रश्मिका, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबॉय से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इन दिनों वो किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में स्पॉट हुई. येलो आउटफिट में वो काफी स्टनिंग लगी.
रश्मिका मंदाना को बिना मेकअप के एक स्पा के बाहर स्पॉट किया गया. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो येलो सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिखी. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को हंसकर पोज भी दिया. उनके बाल बंधे हुए थे और हाथ में मास्क था. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे है.
https://www.instagram.com/p/CjK9n9vjEhk/?hl=en
रश्मिका मंदाना को नो मेकअप में देखकर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे है. तो कुछ उन्हें इस लुक में ऑडनरी बता रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सिंपल ग्रॉजियर्स. इंस्टा यूजर ने लिखा, बिना मेकअप का हाल. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये कहां से नेशनल क्रश लगती है. एक और ने लिखा, आ गई असलियत सामने.
हाल ही में रश्मिका मंदाना ‘DID सुपर मॉम्स’ में आई थी. इसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और शो के जज रेमो डिसूजा के साथ सामी-सामी गाने पर डांस किया था. इसके अलावा एक इवेंट में एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ भी इसी सॉन्ग पर डांस किया था. बता दें कि पुष्पा पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है.
Also Read: सलमान खान का ‘सामी सामी’ गाने पर डांस देखा आपने? रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर जमकर थिरके, VIDEO
रश्मिका अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी के साथ गुडबॉय में नजर आने वाली है. फैमिली ड्रामा 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उनकी दो और हिंदी फिल्में पाइपलाइन में हैं, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










