Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: आयुष्मान खुराना की 60 करोड़ी कॉमेडी ड्रामा अब OTT पर करेगी एंट्री, यहां जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' थिएटर के बाद अब OTT पर आने वाली है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही इस फिल्म की रिलीज डेट और पूरी डिटेल यहां जानें.

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में दर्शकों को हंसाने के बाद अब फिल्म OTT पर दस्तक देने वाली है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, तो अब इसे घर बैठे देख सकते हैं. मेकर्स ने इसकी डिजिटल रिलीज से जुड़ा अपडेट शेयर कर दिया है. आइए जानते हैं फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release Date: कब और कहां देखें फिल्म?

Netflix ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की OTT रिलीज डेट कन्फर्म कर दी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "प्रजापति पांडे जल्द ही 'पति पत्नी और वो दो' के साथ आ रहे हैं. 10 जुलाई से Netflix पर फिल्म देखें."

View on Instagram

Pati Patni Aur Woh Do Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम किरदार निभा रही हैं.

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. इससे पहले वह साल 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का भी निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Pati Patni Aur Woh Do Story: कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी प्रजापति पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रयागराज में रहने वाला एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर है. उसकी शादी अपर्णा (वामिका गब्बी) से हुई है और दोनों की जिंदगी अच्छी चल रही होती है.

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब कुछ मजेदार हालातों की वजह से उसकी पत्नी उसे उसकी पुरानी दोस्त नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह) और ऑफिस की साथी चंचल (सारा अली खान) के साथ देख लेती है. इसके बाद शुरू होती हैं गलतफहमियां, मजेदार घटनाएं और खूब सारी कॉमेडी.

Pati Patni Aur Woh Do Box Office: थिएटर में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

image.png

'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में करीब 67.96 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें भारत से 60.11 करोड़ रुपये और विदेशों से 7.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है.

अब थिएटर के बाद फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे दर्शकों से कितना प्यार मिलता है.

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do: क्या सच में यह फिल्म चीटिंग को प्रमोट करती है? आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola