Nushrratt Bharuccha: ‘दीवार में सिर मारकर क्या होने वाला है? ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे से रिप्लेस होने पर नुसरत का छलका दर्द

Nushrratt Bharuccha and Ananya Panday
Nushrratt Bharuccha ने ‘छोरी 2’ की सफलता के बीच अपनी 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के सीक्वल में अनन्या पांडे से रिप्लेस होने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया उन्हें यह बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ में उन्हें छोड़कर फिल्म में सारे कलाकार वही पुराने शामिल थे.
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. प्राइम वीडियो की इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं. ऐसे में फिल्म की सफलता के बीच नुसरत भरूचा ने आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे संग रिप्लेस होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा है कि फिल्म के सीक्वल में सिर्फ एक्ट्रेस को ही बदला गया, बल्कि बाकी की पुरानी कास्ट लगभग वही थी.
‘ड्रीम गर्ल 2’ में रिप्लेस होने पर छलका दर्द
नुसरत भरूचा ने हाल ही में नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए अपने ही सीक्वल ( ड्रीम गर्ल 2) में रिप्लेस होने पर बात की. एक्ट्रेस बोलीं, ‘इससे मुझे और भी ज्यादा तकलीफ हुई जब मैं अपनी खुद की सीक्वल का भी हिस्सा नहीं रही. जब लड़की को छोड़कर हर दूसरा एक्टर वही था, जो मुझे अच्छा नहीं लगा. बस अच्छा नहीं है. लेकिन, ठीक है कोई इशू नहीं है.’
क्या सीक्वल में अपने रोल के लिए नहीं लड़ी नुसरत?
इस सवाल पर ‘छोरी 2’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगी. मैं किसी ऐसी चीज से नहीं लड़ सकती जिसके बारे में मुझे पता है कि वो किसी भी तरह से नहीं बदलने वाली है. जहां मुझे पता है कि कुछ नहीं है, मैं क्यों लड़ूं? मैं क्या कहने जा रही हूं? वे कहेंगे क्योंकि हम आपको नहीं चाहते. यही इसकी सच्चाई है, ये यहीं खत्म हो जाता है. आखिरकार ये किसी की पसंद है, है ना? मैं आपकी पसंद पर सवाल नहीं उठा सकती.’
नुसरत ने आगे कहा, ‘दीवार में सर मारकर क्या होने वाला है? सर टूटेगा अपना. कोई बात नहीं, कहीं और दरवाजा बना लो, अपनी खिड़की बना, वहां से एक कदम आगे पीछे करलो, अंदर बाहर कर लो.’
ड्रीम गर्ल 2 के बारे में…
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर 2019 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल 2023 ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आया, जिसमें इस बार नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे थीं. इनके अलावा फिल्म में आयुष्मान खुराना, अभिषेक बनर्जी और विजय राज जैसे कलाकार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










