Neha Sharma Boyfriend: कौन है नेहा शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Petar Sliskovic, जो बन सकते हैं बिहार के दामाद

Updated:
विज्ञापन
Neha Sharma Boyfriend

Neha Sharma and Petar Sliskovic

Neha Sharma Boyfriend: नेहा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में वह अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक क साथ स्पॉट हुई हैं. अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Neha Sharma Boyfriend: ‘क्रुक’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों के पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की वैसे तो कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही तबाही मचा देती है और फैंस से जमकर तारीफें बटोरती है, लेकिन इस बार उनकी एक ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं. दरअसल, नेहा शर्मा की सामने आई इन तस्वीरों में वह अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ नजर आई हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद जहां एक तरफ उनके कुछ फैंस का दिल चकनाचूर हो चूका है. तो वहीं, कुछ फैंस पेटार स्लिस्कोविक को बिहार का दामाद बनता देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर कौन है पेटार स्लिस्कोविक.

यहां देखें नेहा शर्मा का वायरल वीडियो-

हाथ में हाथ डाले घूमते दिखीं नेहा शर्मा

नेहा शर्मा हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ स्पॉट हुई हैं, जिसमें वह मुंबई में पेटार स्लिस्कोविक के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए दिखाई दे रही हैं. तस्वीरों में नेहा शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड काफी कैसुअल लुक में दिखे हैं. दोनों ने एक साथ पैपराजी के सामने कई पोज भी किए. अब इन दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कौन है पेटार स्लिस्कोविक?

नेहा शर्मा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम पेटार स्लिस्कोविक है, जो 33 साल के बोस्निया देश के रहने वाले हैं. पेटार पेशे से एक क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जिनका काफी शानदार करियर है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में जर्मनी में मेन्ज 05 के साथ की और बाद में वह सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं. साथ ही वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और हाल ही में जमशेदपुर एफसी के लिए भी खेले हैं. मालूम हो कि एक्ट्रेस नेहा शर्मा मूल रूप से बिहार की हैं और अगर पेटार के साथ उनका रिलेशनशिप सच साबित होता है, तो पेटार बिहार के दामाद बन जाएंगे.

यह भी पढ़े: Irrfan Khan: जब बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के घर AC ठीक करने पहुंच गए थे इरफान खान, बताया था- मैंन दरवाजा खटखटाया…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola