संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करेंगी मुमताज? जानिए इसपर एक्ट्रेस ने क्या कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2022 8:04 AM
सोशल मीडिया यूजर ने मुमताज से फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह सब उनके प्रशंसकों और फिल्म निर्माताओं पर निर्भर करता है. एक यूजर ने उनसे संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर भी सवाल पूछा.
दिग्गज अदाकारा मुमताज ने बीते दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाया. मुमताज ने 11 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. एक्ट्रेस ने फिल्म सोने की चिड़िया से अभिनय की शुरुआत की थी. उन्होंने बॉलीवुड में राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और शशि कपूर जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो पर्दे पर वापसी करना चाहेंगी.
मुमताज का 75वां जन्मदिन
गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने कहा कि वह फिल्मों में अभिनय को याद करती हैं और उचित भूमिका मिली तो वह पर्दे पर वापसी करना चाहेंगी. अभिनेत्री ने अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर युगांडा से इंस्टाग्राम लाइव सत्र में प्रशंसकों से बातचीत की. इस दौरान जब सोशल मीडिया यूजर ने मुमताज से फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह सब उनके प्रशंसकों और फिल्म निर्माताओं पर निर्भर करता है.
रविवार को मुमताज की बेटी तान्या माधवानी द्वारा आयोजित सत्र के दौरान उन्होंने कहा, “यह आपके हाथ में है. अगर आप मुझे चाहते हैं, तो आपको निर्माताओं से पूछना चाहिए: ‘आप मुमताज़ को फिल्मों में क्यों नहीं लेते? अगर वे मुझे फिल्मों में लेना चाहते हैं, तो उन्हें मुझे एक उचित भूमिका देनी होगी, जो मुझे पसंद आए.’
Also Read: Mumtaz Health Update: एक्ट्रेस मुमताज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बोलीं-पूरे एक हफ्ते तक ड्रिप पर रही…
मुमताज ने कहा, ‘मैं कुछ भी और सब कुछ नहीं कर सकती. मुझे विषय, भूमिका पसंद आनी चाहिए. मुझे एक अच्छा निर्माता-निर्देशक चाहिए.’ साल 1958 में 11 वर्ष की आयु में ”सोने की चिड़िया” फिल्म से पदार्पण करने वालीं मुमताज ने कहा कि एक ओर जहां वह पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं, तो दूसरी ओर वह अभिनय को याद करती हैं. उन्होंने कहा, “‘मैं अपने काम का आनंद लेती थी और मुझे कभी-कभी उसकी याद आती है, हालांकि मेरे पति, मेरे बच्चों ने मुझे सब कुछ दिया है. लेकिन कभी-कभी मुझे उसकी याद आती है, जो मैं करती थी.’
मुमताज ने नेटफ्लिक्स के लिए संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज “हीरामंडी” में अपनी उपस्थिति की अफवाहों पर भी बात की. पिछले महीने अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने मुमताज और भंसाली के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह शो का हिस्सा हो सकती हैं. “हीरामंडी” में अभिनय करने के बारे में मुमताज ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको यह सवाल निर्माता-निर्देशक से पूछना चाहिए. मिस्टर भंसाली इस सवाल का जवाब दे पाएंगे. मैं नहीं कह सकती. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










