मनोज बाजपेयी ने ऋतिक रोशन की वजह से छोड़ा डांस करने का सपना! The Family Man एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी ने ऋतिक रोशन की वजह से छोड़ा डांस करने का सपना! The Family Man एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंन जब ऋतिक रोशन को डांस करता देखा तो उन्होंने अपना डांसर बनने का सपना छोड़ दिया. उन्होंने कहा, चूंकि मैं थिएटर से हूं, इसलिए व���ां एक शर्त हुआ करता था कि एक कलाकार को पता होना चाहिए कि कैसे गाना है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक दमदार एक्टर है. मनोज ने हर बार अपनी एक्टिंग से साबित किया है कि वो हर रोल को बखूबी निभा सकते है. हाल ही में उनकी मूवी ‘गुलमोहर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वो शर्मिला टैगोर के बेटे बने है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि वो वह एक प्रशिक्षित डांसर है, लेकिन उन्होंने एक वजह से डांसर बनने का सपना छोड़ दिया था.

मनोज बाजपेयी इस वजह से नहीं बने डांसर

मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंन जब ऋतिक रोशन को डांस करता देखा तो उन्होंने अपना डांसर बनने का सपना छोड़ दिया. एक चैट शो कर्ली टेल्स में उन्होंने अपने थियेटर दिनों की बात की. उन्होंने कहा, चूंकि मैं थिएटर से हूं, इसलिए वहां एक शर्त हुआ करता था कि एक कलाकार को पता होना चाहिए कि कैसे गाना है. भले ही आप फ्रंटलाइन गायक ना बनें, आपको कम से कम एक कोरस गायक होना चाहिए. हां, मैं नाचता भी था.

मैंने ऋतिक को देखा तो…

मनोज बाजपेयी ने कहा, मैं छऊ डांस में प्रशिक्षित हूं लेकिन जब ऋतिक आया ना. मैंने ऋतिक को देखा तो मैंने कहा आज के बाद डांसिंग का ख्वाब बन्द क्योंकि अब ये नहीं सीख सकता मैं. फिल्म सत्या के लोकप्रिय गीत सपनों में मिलती है में अपने डांस परफॉर्मेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऋतिक के शुरुआत से पहले उन्हें जो भी डांस करना था, वह कर चुके थे.

Also Read: जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने कर दी थी एक शख्स की पिटाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान!
जानें कब रिलीज होगी द फैमिली मैन सीजन 3?

राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म गुलमोहर में अमोल पालेकर, एक्ट्रेस सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा हैं. गुलमोहर 3 मार्च 2023 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी. वहीं, एक्टर द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर चर्चा में है. कुछ समय पहले एक्टर ने अपनी फैमिली के साथ एक वीडियो पोस्ट कर लिखा था, फैमिली के साथ आ रहा हूं, स्वागत नहीं करोगे हमारा? हालांकि डेट अभी रिवील नहीं हुआ है. बता दें कि इसका दोनों सीजन काफी हिट हुआ था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola