Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी ने विवादों के बीच महामंडलेश्वर के पद से दिया इस्तीफा, बोलीं- मैं बचपन से ही साध्वी…

Mamta Kulkarni Viral Video
Mamta Kulkarni Video: पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो शेयर कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Mamta Kulkarni Video: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को बीते दिनों किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में अपना पिंडदान भी किया. हालांकि, महामंडलेश्वर बनते ही उन्हें कई विवादों और सवालों का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने की जानकारी साझा की है. उन्होंने इस वीडियो में कहा, ‘मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंदगिरी, मैं इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं. किन्नर अखाड़े या दो अखाड़ों में मेरे महामंडलेश्वर के पद को लेकर काफी समस्याएं हो रही हैं. मैं पिछले 25 साल से साध्वी थी और साध्वी ही रहूंगी. यह मुझे महामंडलेश्वर का जो एक सम्मान दिया गया था, वो ऐसा सम्मान होता है, जिसने करीब 25 साल स्विमिंग की हो, उसे कहा जाए कि अब जो बच्चे आएंगे, उन्हें स्विमिंग की जानकारी देना. लेकिन, इस पर बहुतों को आपत्ति हो गई.’
ममता कुलकर्णी- फिल्मों-मेकअप से कौन दूर रहता है?
ममता ने फिल्मों से दूर रहने पर कहा, ‘मैं काफी वक्त तक बॉलीवुड से दूर रही हूं. मैंने 25 साल से फिल्मी दुनिया छोड़ी हुई है. नहीं, तो फिल्मों से, मेकअप से इतना दूर कौन रहता है? मेरी काफी चीजों को लेकर लोगों के सवाल हैं, प्रतिक्रियाएं हैं. मैंने देखा कि मेरे महामंडलेश्वर होने से शंकराचार्य से लेकर काफी लोगों को आपत्ति है.’
’25 साल मैंने घोर तपस्या…’
ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, ‘मेरे जो गुरू हैं, जिनके सानिध्य में मैंने घोर तपस्या की है, उनका नाम है चैतन्य गगनगिरी महाराज. वे सिद्ध महापुरुष थे. उनकी बराबरी में कोई मुझे नहीं दिखता मैंने उनके सामने 25 साल तप किया है. मुझे कहीं कैलाश जाने, मानसरोवर जाने की जरूरत नहीं. सब ब्रह्मांड मेरे सामने हैं. 25 साल मैंने घोर तपस्या की है. लेकिन, आज सबको आपत्ति हो गई है. हिमांगी हों या कोई भी, उनके बारे में मैं नहीं बोलूंगी ज्यादा. मैं बस यही कहूंगी कि मैंने कुछ नहीं किया. यह सब चंडी है, जिनकी मैंने घोर आराधना की है. अब वही हैं, जो मुझे संकेत दे रही हैं कि मुझे इससे बाहर निकलना चाहिए’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










