Mahendra Kapoor Birth Anniversary: देशभक्ति गीतों के दिग्गज फनकार के लिए राज कपूर ने जलाया था अपना हाथ, फिर ऐसे बने…

Updated:
विज्ञापन
Mahendra Kapoor Birth Anniversary

Mahendra Kapoor Birth Anniversary

Mahendra Kapoor Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज फनकार महेंद्र कपूर अपने बेहतरीन देशभक्ति और रोमांटिक गानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. आज उनके जन्मदिवस के मौके पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Mahendra Kapoor Birth Anniversary: ‘मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती’, ‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं’, ‘भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं’ जैसी कई लोकप्रिय गीत गाने वाले भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का आज 90वां जन्मदिवस है. महेंद्र कपूर के चाहने वालों की नहीं, बल्कि विदेश में भी कोई कमी रही थी. यहां तक कि वह इंदुस्ट्री के सबसे चहेते और पसंदीदा कलाकार थे. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनको दिए गए एक वादे को पूरा करने के लिए शोमैन राज कपूर ने अपना हाथ जला दिया था. आइए आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर इस किस्से पर एक नजर डालते हैं.

दिग्गज कलाकारों के साथ गाए कई गीत

विख्यात पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का जन्म 9 जनवरी 1934 को अमृतसर में हुआ था. इस दिग्गज कलाकार ने अपने गायिकी की शुरुआत साल 1953 में साहिर लुधियानवी के गीत ‘आप आए तो खयाले दिले नाशाद आया…’ से की थी, जो हिट साबित हुई. महेंद्र कपूर ने अपने करियर के दौरान न सिर्फ देशभक्ति गीत गाए, बल्कि उन्होंने प्यार, दर्द हर मूड के हिसाब से कई बेहतरीन गाने को अपनी मधुर आवाज दी, जिसे आज भी दुनिया गुनगुनाती है. इस फनकार ने सिनेमा जगत के कई प्रख्यात गायकों मोहम्मद रफी, किशोर कुमार,मुकेश के साथ भी कई गाने गाए.

महेंद्र कपूर के लिए राज कपूर ने जलाया अपना हाथ

महेंद्र कपूर के बेटे रुहान कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि दिग्गज कलाकार राज कपूर ने उनके पिता यानी महेंद्र कपूर से किए गए एक वादे को पूरा करने के लिए अपना हाथ सिगरेट से जला बैठे थे. दरअसल, यह किस्सा भारत से बाहर ताशकंद का है, जहां राज कपूर ने महेंद्र कपूर से कहा था कि जब वह स्टेज पर परफॉर्म करेंगे तब उन्हें हारमोनियम प्ले करना होगा. इसके बाद राज कपूर के कहने पर महेंद्र कपूर ने हारमोनियम बजाया और राज कपूर साहब हिट हो गए.

रूसी में ट्रांसलेट किया हिंदी गीत

राज कपूर के परफॉर्मेंस के बाद वहां मौजूद ऑडियंस में जोश और भी ज्यादा बढ़ गया था. इसी बीच किसी ने महेंद्र कपूर को गाना ‘नीले गगन के ताले’ को रूसी में ट्रांसलेट करने के लिए कह दिया, जिसके बाद महेंद्र कपूर ने ठीक वैसा ही किया. वह मंच पर आए और उन्होंने इस गाने को रूसी में गाया और यह शो हिट रहा. इसके बाद राज कपूर ने महेंद्र कपूर की तारीफ करते हुए कहा, ‘सिर्फ एक कपूर ही दूसरे कपूर को मात दे सकता है’.

महेंद्र कपूर के दिए वादे को राज साहब ने किया पूरा

राज कपूर ने महेंद्र कपूर की खूब प्रशंसा की. साथ ही ताशकंद से लौटते हुए उन्होंने महेंद्र से कहा, ‘महेंद्र मैं तुम्हें अपने ऊपर पिक्चराइज होने वाले गाने नहीं दे सकता क्योंकि वो मैं पहली ही मुकेश को दे चुका हूं, मेरी फिल्म में दूसरे हीरो के लिए तुम गाने गा सकते हो और ये सिर्फ तुम ही गाओगे.’ राज कपूर की बात सुनने के बाद महेंद्र कपूर ने कहा, ‘पाजी, आप बड़े आदमी हो, एक बार आप भारत पहुंचोगे, आपने जो मुझे कहा है वो भूल जाओगे.’ महेंद्र कपूर की बातों का जवाब देते हुए राज साहब ने कहा, ‘महेंद्र तुम्हें ऐसा लगता है?’ इसके बाद उन्होंने सिगरेट उठाई और अपने हाथ को जला लिया और कहा, ‘ये निशान मुझे याद दिला देगा कि मुझे तुम्हें काम देना है.’ इसी के बाद राज कपूर ने महेंद्र कपूर को संगम फिल्म का गाना ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘वो गाना गाएगा’ का मौका दिया.

यह भी पढ़े: Saeed Jaffrey Birth Anniversary: विदेशी महिला के लिए पहली पत्नी को लो-स्टैंडर्ड कहकर ठुकराया, फिर सारी उम्र…

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola