VIDEO: लाल रंग की चमचमाती फेरारी की मालिकन बनी Madhuri Dixit, दाम जान रह जाएंगे हैरान

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Jan 2025 12:02 PM

विज्ञापन

Madhuri Dixit Ferrari

Madhuri Dixit Ferrari: माधुरी दीक्षित ने चमचमाती फेरारी ले ली है. एक्ट्रेस को अपने पति श्रीराम नैने के साथ शहर में घूमते देखा गया. लाल रंग की फेरारी की कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

विज्ञापन

Madhuri Dixit Ferrari: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने फेरारी के मालिक हो गए हैं. जी हां कपल को चमचमाती कार की राइड एंजॉय करते हुए देखा गया. Carwale.com के मुताबिक, माधुरी ने जो फेरारी 296 GTS खरीदी, उसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके पति की एक वीडियो वायरल हो रही है. इसमें उन्हें लाल कलर की फेरारी में बैठकर शहर में घूमते देखा गया. इस दौरान माधुरी ने जहां नीले रंग की ड्रेस पहनी थी. वहीं श्रीराम ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और पैंट पहन रखा था. माधुरी की बिल्कुल नई कार, फेरारी 296 जीटीएस रोसो कोर्सा, दो सीटों वाली कूपे है. माधुरी के गैरेज में कई चमचमाती कारें हैं. जिसमें एक मर्सिडीज-मेबैक एस560, एक रेंज रोवर वोग और एक पोर्श 911 टर्बो एस शामिल है. फैंस एक्ट्रेस की न्यू टॉय को देखकर खुश हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”श्रद्धा कपूर के बाद अब माधुरी दीश्रित के पास है फेरारी… वाह क्या बात है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या बात है लाल रंग का नया खिलौना.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बहुत अच्छी और मंहगी है यह कार.” एक्ट्रेस को आखिरी बार भूल भुलैया 3 में देखा गया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola