Kiara Advani Pregnant: माता-पिता बनने वाले हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्यूट स्टाइल में शेयर की प्रेग्नेंसी

Updated:
विज्ञापन
Kiara Advani Pregnant: माता-पिता बनने वाले हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्यूट स्टाइल में शेयर की प्रेग्नेंसी

Kiara Advani Pregnant: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने खास अंदाज में यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की.

विज्ञापन

Kiara Advani Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली है और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक हैंडसम पिता बनेंगे. जी हां आपने सही पढ़ा. कपल ने अपने फैंस संग यह खुशखबरी शेयर करते हुए अनाउंस किया कि जल्द उनके घर में किलकारियां गुंजने वाली है. स्टार्स ने एक क्यूट सी तसवीर भी शेयर की. जिसमें दोनों ने हाथों में छोटे मोजे पकड़े हुए थे. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है.” फैंस और बॉलीवुड स्टार्स इन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं.

कियारा और सिद्धार्थ के प्रेग्नेंसी न्यूज पर क्या बोले बॉलीवुड स्टार्स

कियारा और सिद्धार्थ की अनाउंसमेंट ने फैंस और बॉलीवुड स्टार्स को उत्साहित कर दिया. ईशान खट्टर ने लिखा, बधाई हो… आप दोनों को. शरवरी ने भी लिखा, “बधाई”. नेहा धूपिया ने कमेंट किया, “बधाई हो आप लोगों को…. अब तक की सबसे अच्छी खबर.” हुमा कुरेशी, रिया कपूर और विक्रम फडनीस ने भी कियारा और सिद्धार्थ को शुभकामनाएं भेजीं. एक फैन ने लिखा, ”शुक्रवार की सबसे अच्छी खबर… जिसे सुनकर झूम उठा मैं.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कियारा और सिद्धार्थ ने इस दिन की थी शादी

कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी की थी. उनकी वेडिंग टॉक ऑफ द टाउन बनी थी. इसमें केवल परिवार वाले और कुछ क्लोज फ्रेंड्स ही पहुंचे थे. बाद में कपल ने मुंबई में एक मेगा स्टार-स्टडेड रिसेप्शन का भी आयोजन किया था. जिसमें आलिया भट्ट, नेहा धूपिया जैसे स्टार्स पहुंचे थे.

सिद्धार्थ संग लव स्टोरी पर क्या बोली कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी लव स्टोरी पर बात की थी. उन्होंने कहा कि सिड के साथ उन्हें हमेशा घर जैसा महसूस होता है. हम जब भी घर में रहते हैं, तो प्यार मोहब्बत और ढेर सारी मस्ती करते हैं. मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि यह वही है, जो मेरे लिए सपनों का राजकुमार है. वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में नजर आएंगी. दूसरी ओर, सिद्धार्थ फिलहाल परम सुंदरी की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola