जेह अली खान को चोट पहुंचाने आया था हमलावर, सैफ ने लगाई जान की बाजी, Kareena Kapoor ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jan 2025 1:15 PM
Saif Ali Khan Stabbed
Kareena Kapoor Statement: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब करीना कपूर खान ने अपना बयान दर्ज करवाया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि हमलावर चोरी के इरादे से नहीं आया था बल्कि जेह अली खान को चोट पहुंचाने आया था.
Kareena Kapoor Statement: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले ने सभी को हैरान कर दिया है. अब बांद्रा पुलिस ने उनकी पत्नी करीना कपूर का बयान दर्ज किया. एक्ट्रेस ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. करीना ने बताया कि सैफ अपने परिवार के साथ 12वें मंजिल पर रहते हैं. हमें हमलावर का पता तब चला, जब वह जेह के कमरे तक पहुंच गया था. हमारी हाउसहेल्प ने इसकी सुचना दी.
चोरी नहीं बल्कि जेह को चोट पहुंचाने आया था हमलावर
सैफ को जैसे ही मामले के बारे में पता चला, वह तुरंत दौड़े और बच्चों को बचाने के लिए उससे भिड़ गए. हमला करने वाला शख्स इतने गुस्से में था कि उसने तुरंत सैफ पर चाकू से छह बार हमला किया. इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए. हर तरफ सिर्फ खून था. हालांकि उन्होंने जेह को इस अटैक से बचा लिया. करीना ने यह भी कहा कि हमलावर चोरी के मकसद से नहीं आया था, क्योंकि वहीं ज्वेलरी रखी हुई थी, लेकिन उसने किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाया. उसका टार्गेट जहांगीर अली खान था.
भयावह घटना से डर गए हैं करीना और उनके बच्चे
करीना कपूर ने आगे कहा कि इस भयावह घटना से मैं और मेरे दोनों बच्चे काफी डर गए हैं. वाक्ये के बाद मेरी बहन करिश्मा मुझे अपने घर लेकर गई. वहीं घायल सैफ बड़े बेटे इब्राहिम अली, तैमूर और हाउसहेल्प के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनकी मदद की, क्योंकि घर पर न तो कोई ड्राइवर था, न ही गाड़ी तैयार थी. बता दें कि हमले के संबंध में अब तक 30 से अधिक बयान दर्ज किए जा चुके हैं. मुंबई पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 10 टीमों के साथ-साथ 20 टीमें बनाई हैं. बांद्रा इलाके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है और तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने करवाया हमला? जानें क्या बोले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










