Kanguva: आर माधवन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सूर्या के जितना मैं भी…
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Nov 2024 4:22 PM
Kanguva: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर धीरे ही सही, लेकिन अपना दबदबा बनाए हुए है. अब आर माधवन ने फिल्म देखी और इसे मस्ट वॉच बताया.
Kanguva: तमिल सुपरस्टार सूर्या की लेटेस्ट पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. शिव की ओर से निर्देशित मूवी ने छह दिनों के भीतर भारत से 59.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. आर माधवन ने अब कंगुवा की जमकर तारीफ की है.
आर माधवन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “टीम ने क्या कमाल का काम किया है.” वहीं पोस्टर के ऊपर लिखा, ” कंगुवा को सिनेमाघरों में देखा. स्क्रीन पर सूर्या और बॉबी देओल के एक्शन सीन्स को देखकर मजा आ गया. सूर्या भाई ने जो फिल्म में किया है… काश में उसका आधा कर पाता. यह एक ऐसी फिल्म है, जो मस्ट वॉच है.”
कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कर रहा है शानदार प्रदर्शन
शिवा की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल के साथ दोहरी भूमिका में हैं. फिल्म में दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम और के.एस. भी हैं. सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों से मिल रहे टक्कर के बावजूद कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. कथित तौर पर फिल्म को 350 करोड़ से अधिक के अनुमानित बजट पर बनाया गया है.
Also Read: kanguva movie review:खाली बर्तन बहुत शोर मचाते हैं कहावत को चरितार्थ करती है कंगुवा
Also Read: Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, जानें कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










