Jaya Bachchan का बयान वायरल, शादी को बताया आउटडेटेड, कहा- मैं नहीं चाहती नातिन नव्या शादी करे
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Dec 2025 10:50 AM
जया बच्चन नहीं चाहती नातिन नव्या शादी करे, फोटो- इंस्टाग्राम
दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने शादी को लेकर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. एक्ट्रेस ने कहा कि वह नहीं चाहती कि उनकी नातिन शादी करे. जया बच्चन ने कहा कि आजकल छोटे बच्चे इतने समझदार हैं कि वो आपको ही मात दे देंगे.
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाती हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई में ‘वी द विमेन’ इवेंट में शिरकत किया. इस इवेंट में जया बच्चन ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने शादी को लेकर भी बात की और कहा कि वह नहीं चाहती कि उनका नातिन नव्या नवेली नंदा शादी करें. इसके पीछे की वजह के बारे में एक्ट्रेस ने चर्चा की.
शादी को लेकर जया बच्चन का चौंकाने वाला बयान
दअरसल, ‘वी द विमेन’ इवेंट में जया बच्चन से पूछा गया कि क्या शादी एक आउटडेटेड व्यवस्था हो गई है. इसपर एक्ट्रेस ने अपनी हामी भरी और कहा, “मैं नहीं चाहती कि नव्या की शादी हो. मैं अब दादी बन चुकी हूं. नव्या कुछ दिनों में 28 साल की हो जाएगी. मैं अब इतनी बूढ़ी हो गई हूं कि छोटी लड़कियों को यह बताऊं कि बच्चों की परवरिश कैसे करनी है. समय बिल्कुल बदल गया है और आजकल छोटे बच्चे इतने समझदार हैं कि वो आपको ही मात दे देंगे.”
जया बच्चन बोलीं- जिंदगी का मजा लो
जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी की कानूनी औपचारिकता किसी रिश्ते को परिभाषित नहीं करती. एक्ट्रेस कहती हैं, वो दिल्ली का लड्डू है-खाओ तो मुश्किल, न खाओ तो भी मुश्किल. लेकिन जिंदगी का मजा लो. जरूरी नहीं कि आप उसे (पेन-पेपर की तरफ इशारा करते हुए) औपचारिक बना दें. हमारे जमाने में तो हमने रजिस्टर पर भी साइन नहीं किए थे. बाद में पता चला कि साइन करने होते हैं तो पता नहीं शादी के कितने साल बाद जाकर हमने रजिस्टर पर साइन किए. इसका मतलब तो यह हुआ कि हम इतने सालों तक गैर-कानूनी तरीके से ही रह रहे थे.”
फिल्मों से दूर है नव्या नवेली नंदा
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों से दूर रहती है. नव्या ने हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ को-फाउंड किया है और फिलहाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से एमबीए कर रही है. नव्या, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी है. नव्या का भाई अगस्त्य नंदा फिल्मों में एंट्री कर चुका है और वह फिल्म इक्कीस में नजर आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










