Tere Ishk Mein Box Office Records: ओपनिंग वीकेंड पर ‘तेरे इश्क में’ की तूफानी कमाई, इन 28 फिल्मों को चटाई धूल, झटके में तोड़ा रिकॉर्ड

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Dec 2025 7:51 AM

विज्ञापन

तेरे इश्क में, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office Records: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने पहले वीकेंड पर दमदार कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. आइए आपको बताते हैं कि इसने अब किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office Records: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक इंटेंस लव स्टोरी है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. फिल्म 28 नवंबर को थिएटर्स में आई और जल्द ही साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्म बन गई. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप काफी है. रिलीज के बाद से ही यूजर्स फिल्म के क्लिप को शेयर कर रहे हैं. साथ ही धनुष और कृति की केमेस्ट्री की तारीफ भी कर रहे हैं. आइए जानते हैं रिलीज के पहले वीकेंड पर मूवी ने किस-किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

तीन दिन में मूवी ने कितना कमा लिया?

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को देखने के लिए टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. फिल्म को दर्शकों से जो रिस्पांस मिल रहा है, उसका असर कमाई पर देखने को मिल रहा है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसकी बाद इसकी टोटल कमाई 51.75 करोड़ रुपये हो गई. उम्मीद है कि फिल्म की कमाई और बढ़ेगी.

‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग वीकेंड पर झटके में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

  1. 120 बहादुर- 10.1 करोड़
  2. दे दे प्यार दे 2- 38.43 करोड़ रुपये
  3. हक- 10.01 करोड़ रुपये
  4. द ताज स्टोरी- 5.28 करोड़ रुपये
  5. एक दीवाने की दीवानियत- 48.34 करोड़ रुपये
  6. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 32.12 करोड़ रुपये
  7. होमबाउंड- 1.40 करोड़ रुपये
  8. बागी 4- 37.14 करोड़ रुपये
  9. द बंगाल फाइल्स- 8.59 करोड़ रुपये
  10. परम सुंदरी- 28.48 करोड़ रुपये
  11. सन ऑफ सरदार 2- 24.75 करोड़ रुपये
  12. धड़क 2- 11.97 करोड़ रुपये
  13. निकिता रॉय- 86 लाख रुपये
  14. मालिक- 15.02 करोड़ रुपये
  15. आंखों की गुस्ताखियां- 1.26 करोड़ रुपये
  16. मेट्रो इन दिनों- 18.65 करोड़ रुपये
  17. मां- 18.43 करोड़ रुपये
  18. भूल चूक माफ- 28.71 करोड़ रुपये
  19. केसरी वीर- 88 लाख रुपये
  20. कंपकंपी- 92 लाख रुपये
  21. द भूतनी- 4.72 करोड़ रुपये
  22. फुले- 1.05 करोड़ रुपये
  23. ग्राउंड जीरो- 5.20 करोड़ रुपये
  24. केसरी चैप्टर 2- 29.62 करोड़ रुपये
  25. जाट- 40.62 करोड़ रुपये
  26. द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़ रुपये
  27. क्रेजी- 4.25 करोड़ रुपये
  28. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 1.82 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शाहिद कपूर- कंगना रनौत का रिकॉर्ड चुटकियों में तोड़ा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola