Library for Guru Dutt : केरल के मालाबार क्रिश्चयन काॅलेज में गुरुदत्त पर पुस्तकालय
मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज के पुस्तकालय में क्रिकेट और हिंदी सिनेमा पर आधारित कई पुस्तकें हैं, जो इस पुस्तकालय को खास बनाती हैं. कॉलेज का हिंदी मूवी क्लब भी काफी सक्रिय है.
केरल के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज के पुस्तकालय में बाॅलीवुड के महान निर्देशक और अभिनेता गुरुदत्त पर एक पुस्तकालय बनाया गया है, जहां उनके फिल्मों और उनके जीवन पर आधारित पुस्तकों को संग्रहित किया गया है. कालीकट में स्थित यह पुस्तकालय कई मायनों में अनूठा है.
मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज के पुस्तकालय में क्रिकेट और हिंदी सिनेमा पर आधारित कई पुस्तकें हैं, जो इस पुस्तकालय को खास बनाती हैं. कॉलेज का हिंदी मूवी क्लब भी काफी सक्रिय है. पुस्तकालय में बॉलीवुड लाइब्रेरी और हिंदी फिल्म क्लब दोनों की स्थापना प्रो वशिष्ठ ने की है, जो इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
प्रो वशिष्ठ ने गुरुदत्त पर यहां कई किताबें एकत्र की हैं. गुरुदत्त की किताबों में स्क्रिप्ट और उनकी आत्मकथाएं भी शामिल हैं. गुरुदत्त के फिल्मों की स्क्रिप्ट सिनेमा के छात्रों के लिए एक अनमोल तोहफा है.
प्रो वशिष्ठ ने कहा कि गुरुदत्त पुस्तकालय भारतीय सिनेमा के प्रतीक के लिए एक श्रद्धांजलि होगी, वह भी तब जब पूरा देश वर्ष 2024-2025 में गुरुदत्त की जन्मशती मनाएगा.
गुरुदत्त भारतीय सिनेमा के लीजेंड हैं. उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नयी दिशा दी. साहब बीबी और गुलाम, प्यासा, कागज के फूल जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा की धरोहर हैं. गुरुदत्त का वास्तविक नाम वसंत कुमार पादुकोण था. उन्होंने 1950-60 के दशक में कई उल्लेखनीय फिल्में बनायीं.
Also Read: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहली बार इस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










