Gadar से लेकर Border तक, भोजपुरी में बन चुकी हैं बॉलीवुड फिल्मों के गर्दा रीमेक, पवन सिंह बने थे तारा सिंह

Updated:
विज्ञापन
Gadar से लेकर Border तक, भोजपुरी में बन चुकी हैं बॉलीवुड फिल्मों के गर्दा रीमेक, पवन सिंह बने थे तारा सिंह

रीमेक की अगर बात की जाए तो ये फिल्म इंडस्ट्री में काफी कॉमन है. अक्सर हमें ये देखने को मिलता है, कि कई बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड या साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों की रीमेक होती है. अब इस दौड़ में भोजपुरी इंडस्ट्री भी शामिल हो गई है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में बॉलीवुड मूवी से इंस्पायर होकर बनाई जा रही हैं. भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव तक सभी आजकल रीमेक फिल्में करते नजर आ रहे हैं.

undefined

गदर

2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक एवरग्रीन मूवी है. इसकी दमदार कहानी आज भी लोगों के दिल में बस्ती है. साल 2016 में भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने इसका रीमेक बनाया था जिसमें लीड रोल में उनके साथ एक्ट्रेस निधि झा मौजूद थी. फिल्म की कहानी सनी देओल के गदर से काफी मिलती जुलती थी और दर्शकों को ये बेहद पसंद आई थी. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

undefined

राजा बाबू

90 के दशक में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा बाबू ने दर्शकों के दिलों पर जादू सा कर दिया था. इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा की शानदार एक्टिंग के साथ कई बेमिसाल गाने भी थे, जो आज तक सभी देखते हैं. साल 2015 में मशहूर भोजपुरी डायरेक्टर मंजुल ठाकुर ने इसका रीमेक बनाया, जिसमें दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा लीड रोल में शामिल थे. इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

undefined

बागी

साल 2016 में आई सब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म बागी एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में मौजूद थे. साल 2019 में इस बेहतरीन फिल्म का भोजपुरी रीमेक शेखर शर्मा द्वारा बनाया गया जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी लीड रोल में मौजूद हैं. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

undefined

बेटा

1992 में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था बेटा. इसमें एक मां और बेटे को रिश्ते को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया था और ये फिल्म उस वक्त की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी.

undefined

इसी का एक भोजपुरी रीमेक निर्देशक विशाल वर्मा द्वारा बनाया गया जिसमें मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट जोड़ी लीड रोल में मौजूद थी. इसे आप एम एक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

undefined

बॉर्डर

साल 1997 में कारगिल वॉर पर बनी फिल्म बॉर्डर अब तक लोगों के दिलों में जिंदा है. सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ स्टारर अब तक की सबसे बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों में से एक है.

undefined

इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के कानों में गूंजते हैं. साल 2018 में इसका एक भोजपुरी रीमेक आया था जिसमें दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मुख्य रोल में मौजूद हैं. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: Bhojpuri Movies On OTT: रोंगटे खड़े कर देंगी भोजपुरी की ये 6 हॉरर फिल्में, फ्री में ओटीटी पर देखें, LIST
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola