श्रद्धा कपूर के साथ 'ईठा' फिल्म में किया रोमांस, रणदीप बोले- मौका क्यों छोड़ूं
रणदीप हुड्डा-श्रद्धा कपूर-सोशल मीडिया फोटो
Eetha Movie Randeep Hooda Shraddha Kapoor: फिल्म 'ईठा' के जयपुर प्रमोशन में रणदीप हुड्डा ने श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ की. बोले- हिंदुस्तान की सबसे सुथरी एक्ट्रेस यही लागे है.
Eetha Movie Randeep Hooda Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' (Eetha) के प्रमोशन में जुटे हैं. इसी सिलसिले में दोनों जयपुर पहुंचे, जहां रणदीप का देसी और मजेदार अंदाज देखने को मिला. उन्होंने श्रद्धा की तारीफ में ऐसी बात कही कि इवेंट में मौजूद लोग मुस्कुराने लगे.
View on Instagram
श्रद्धा संग रोमांस का मौका मिला तो क्या बोले रणदीप?
जयपुर में प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणदीप हुड्डा ने श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने अपने खास हरियाणवी अंदाज में कहा,
"कि हमें श्रद्धा कपूर जी के साथ रोमांस करने को मिलेगा, तो भाई हमने सोचा मैं तो ये मौका न छोड़ूं."

रणदीप यहीं नहीं रुके. उन्होंने श्रद्धा की तारीफ करते हुए कहा,
"ये सबसे सुथरी एक्ट्रेस हैं भाई, मन्नू तो हिंदुस्तान की सबसे सुथरी एक्ट्रेस यही लागे है."
एक्टर का यह देसी अंदाज सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे. वहीं श्रद्धा कपूर भी रणदीप की तारीफ सुनकर मुस्कुराती नजर आईं. उनका यह मजेदार अंदाज इवेंट का खास पल बन गया.
View on Instagram
श्रद्धा को बताया 'ईठा', फैंस से की खास अपील
रणदीप हुड्डा ने फिल्म के नाम को लेकर भी मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा,
"ईठा नाम की पिक्चर आ रही है और ईठा में 'ईठा' कौन है- श्रद्धा कपूर. तो सब श्रद्धा ने अपना प्यार दिखाओ और बता दो कि हम नॉर्थ वालों में महाराष्ट्र वालों से ज्यादा जान है."

इस तरह रणदीप ने फिल्म के प्रमोशन के साथ श्रद्धा की तारीफ भी की और दर्शकों से फिल्म को प्यार देने की अपील की.
जयपुर प्रमोशन के दौरान रणदीप और श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. खासकर रणदीप का हरियाणवी लहजा और श्रद्धा के लिए उनका मजेदार अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.
ये भी पढ़ें: किसिंग सीन के बादशाह इमरान हाशमी की फिसली जुबान, आईलॉक की जगह बोल गए लिपलॉक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए