Diljit Dosanjh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस, जानें नेटवर्थ
Diljit Dosanjh wraps up border 2 shooting
Diljit Dosanjh Net Worth: दिलजीत दोसांझ का आज बर्थडे है. एक्टर और सिंगर के गानों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो जाते हैं. उन्होंने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी गायिकी से अपनी पहचान बनाई हैं. आज आपका हम उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.
Diljit Dosanjh Net Worth: पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का आज 40वां जन्मदिन है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम ‘इश्क दा उड़ा आड़ा’ से की, जो साल 2004 में आया था. इसके बाद सिंगर की लोकप्रियता बढ़ती गई. आज दिलजीत ने अपनी दमदार आवाज के बदौलत अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दुनिया भर के स्टेडियमों में परफॉर्म किया है और लोगों को अपना दीवाना बना दिया. पिछले साल 2024 में उनका दिल-लुमिनाटी टूर काफी चर्चा में रहा था. आज उनके बर्थडे पर आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.
एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं दिलजीत दोसांझ?
दिलजीत दोसांझ पिछली बार इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. उनकी आने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा बॉर्डर 2 की है. हाल ही में एक्टर पीएम मोदी से भी मिले थे और उनके साथ अपनी तसवीरें और फोटोज भी शेयर किया था. कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर हर फिल्म के लिए 4–5 करोड़ चार्ज करते हैं. जबकि उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए 4 करोड़ लिया था.
दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ
दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल उनका दिल-लुमिनाटी टूर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस टूर की टिकट 3,999 रुपये से शुरू होते हैं और प्री-सेल के दौरान 20,000 रुपये तक बढ़ गई थी. वहीं, अगर नेटवर्थ की बात करें तो फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 172 करोड़ रुपये है. एक्टर कोका-कोला, फिला और मारियो जैसी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर है और इससे तगड़ी कमाई करते हैं. इसके अलावा उन्होंने परिधान ब्रांड वेयर्ड 6 और अर्बन पेंडू में भी निवेश किया है.
यह भी पढ़ें-दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी ने मिलाया ताल, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया क्या हुई उनके बीच बात
यह भी पढ़ें– Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर रोने के लिए ट्रोल हुईं दिलजीत की फैन, तो सिंगर ने बयान जारी करते हुए लिया स्टैंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










