Dhurandhar 2: क्या 3 फरवरी को आएगा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीजर? रणवीर सिंह के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Updated at : 02 Feb 2026 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की एक पोस्ट ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि 3 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है. सुपरहिट ‘धुरंधर’ के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. वजह है उनकी हालिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने सिर्फ इतना लिखा- “कल (3 फरवरी) 12:12”. इस एक लाइन के बाद से ही फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि रणवीर सिंह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर इसी समय रिलीज कर सकते हैं.

धुरंधर की जबरदस्त सफलता

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था. यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी. थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जहां भी इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन, कहानी और दमदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था.

धुरंधर 2 को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट

‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है. पहले खबरें आई थीं कि इसका टीजर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाद में फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने साफ किया था कि टीजर जल्द ही सामने आएगा.

टीजर को लेकर क्या है नया हिंट

रणवीर सिंह की लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अब इंतजार खत्म होने वाला है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसी बीच यह भी चर्चा है कि फिल्म का टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ हो सकता है.

शानदार स्टारकास्ट और रिकॉर्ड कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1303 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 836.95 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 299 करोड़ रुपये कमाए थे.

गाने और परफॉर्मेंस बने यूएसपी

फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड के तौर पर नजर आई थीं. वहीं ‘शरारत’ नाम का आइटम सॉन्ग जबरदस्त हिट रहा, जिसे आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने परफॉर्म किया था. इसके अलावा अक्षय खन्ना की एक्टिंग, डांस और स्टाइल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे.

यह भी पढ़ें: Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण पर अरुण गोविल का बड़ा बयान, रणबीर की जमकर की तारीफ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola