Dhamaal 4 Cast Fees: अजय देवगन ने घटाई अपनी फीस, फिर भी रहे सबसे महंगे स्टार, रितेश देशमुख से रवि किशन तक किसे मिले कितने करोड़?

Updated:
विज्ञापन

धमाल 4 कास्ट की फीस, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhamaal 4 Cast Fees: कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट नजदीक है और स्टार कास्ट की फीस चर्चा में है. जानिए अजय देवगन ने फीस कम की या दूसरे स्टार्स ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन
Dhamaal 4 Cast Fees.jpg

Dhamaal 4 Cast Fees: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट की कथित फीस सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा फीस अजय देवगन ने ली है, हालांकि मेकर्स का बजट देखते हुए उन्होंने अपनी फीस भी कम कर दी थी. अब सवाल ये है कि फिल्म के बाकी स्टार्स ने कितनी कमाई की? आइए जानते हैं किस एक्टर को मिले कितने करोड़ रुपये.

विज्ञापन

Ajay Devgn Fees: अजय देवगन ने मेकर्स के लिए घटाई अपनी फीस

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने 'धमाल 4' के लिए करीब 40 करोड़ रुपये फीस ली है. हालांकि भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का बजट काफी बड़ा हो रहा था. ऐसे में अजय ने खुद अपनी फीस कम करने का फैसला लिया, ताकि फिल्म आसानी से बन सके. उन्होंने कहा कि अजय हमेशा फिल्म और प्रोड्यूसर्स को प्राथमिकता देते हैं.

Dhamaal 4 Cast Salary: किस स्टार को मिली कितनी फीस?

View on Instagram

उसी रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और इस फ्रेंचाइजी में पहली बार नजर आने वाले रवि किशन को फिल्म के लिए 10-10 करोड़ रुपये फीस मिली है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि संजय मिश्रा को 3 करोड़ रुपये, जबकि जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता को 2-2 करोड़ रुपये मिले हैं. हालांकि उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख और अंजलि आनंद की फीस को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Dhamaal 4 Release: कब रिलीज होगी फिल्म?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे. इस बार फिल्म में रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे नए कलाकार भी शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 देखने का है प्लान, अंजलि आनंद ने फिल्म को लेकर शेयर किया अपडेट, पढ़ें फटाफट

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola