Border 2 को बॉक्स ऑफिस पर हिट कहलाने के लिए कितने पैसे कमाने होंगे? फिल्म क्रिटिक ने किया खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2026 8:47 AM
बॉर्डर 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2: गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले यानी 23 जनवरी को बॉर्डर 2 थिएटर्स में रिलीज हुई. फिल्म ने चार दिन में 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है. अब फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने फिल्म को हिट होने के लिए कितनी कमाई करनी होगी.
Border 2: इन दिनों सिनेमाघरों में सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म बॉर्डर 2 धूम मचा रही है. लंबे वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण फिल्म को काफी फायदा मिला. रिपब्लिक डे पर फिल्म ने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चार दिन में मूवी ने 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद है कि आज यानी 27 जनवरी को फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लेगी. मूवी का जादू दुनियाभर में भी चल रहा है और अब तक इसने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. आइए आपको बताते हैं कि बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट कहलाने के लिए कितने पैसे कमाने होंगे?
बॉर्डर 2 को हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना होगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बॉर्डर 2 का बजट 200 करोड़ रुपये है. ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने बताया कि सनी देओल की फिल्म को हिट होने के लिए कितने करोड़ का कलेक्शन करना होगा. रोहित ने अपने एक्स पर बताया कि फिल्म को हिट होने के लिए 300 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि अगर 400 करोड़ रुपये मूवी कमा लेगी तो ये सुपरहिट कहलाएगी.
सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के लिए लिखा खास पोस्ट
बॉर्डर 2 के रिलीज होने के बाद सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा. सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बॉर्डर 2 आज रिलीज हो रही है. मेरे बेटे, आज मुझे तुम्हें यह बताना है कि मेरे लिए, बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने एक्टिंग की थी. यह एक जिम्मेदारी बन गई थी जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया. सालों बाद तुम्हें यूनिफॉर्म पहने हुए देखकर यह सब पूरा हो गया- यह नॉस्टैल्जिया नहीं है, बल्कि एक याद दिलाता है. अनुशासन की. बलिदान की. शांति की. हिम्मत की. यह फिल्म शान के बारे में नहीं है. यह फिल्म युद्ध के बारे में नहीं है. यह इस बात की याद दिलाती है कि शांति क्यों जरूरी है. बॉर्डर वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है- यह वह जगह है जहां हिम्मत शुरू होती है. और कुछ कहानियां सिर्फ स्क्रीन पर नहीं रहतीं- वे एक देश की रीढ़ की हड्डी में रहती हैं. हम कभी न भूलें कि वह यूनिफॉर्म असल में किस चीज के लिए है. जय हिंद. जय भारत.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










