बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में जानते हैं आप, शाहरुख खान-सलमान खान को छोड़ा पीछे

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Dec 2023 10:43 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सेलब्स का बोलबाला है. इसके अलावा राजकुमार हिरानी, एकता कपूर जैसे डायरेक्टर्स ब्लॉकबस्टर देकर खूब पैसे छापते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि बी-टाउन का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, अगर नहीं तो आइये जानते हैं.

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में पैसों की कोई कमी नहीं है. भारत में फिल्म बनाना एक अरबों डॉलर का कारोबार है, जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस करोड़ों कमाते हैं लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर अक्सर अरबों में कमाते हैं. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि भारत में सबसे अमीर अभिनेता अक्सर वहीं होते हैं, जिनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनियां होती हैं. ऐसे में आज हम आपको उस व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जो काफी अमीर है. इनके सामने शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे सेलब्स फेल हैं.

बॉलीवुड का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?

हिंदी सिनेमा के सबसे अमीर आदमी फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन रोनी स्क्रूवाला हैं. फोर्ब्स के अनुसार, इस बिजनेस टाइकून की संपत्ति $1.55 बिलियन (12,800 करोड़ रुपये) है, जो इस देश के अधिकांश अभिनेताओं और निर्देशकों के सपने से कहीं अधिक है. यूटीवी के संस्थापक और आरएसवीपी मूवीज (RSVP Movies) के वर्तमान प्रमुख स्क्रूवाला कथित तौर पर बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्म निर्माता भी हैं, जो करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, भूषण कुमार यहां तक ​​कि एकता कपूर जैसे नामों से भी कई ज्यादा आगे हैं. कई रिपोर्टों के उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार इनमें से किसी भी निर्माता की कीमत स्क्रूवाला से आधी भी नहीं है. इसी तरह, देश के सबसे अमीर अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन इनसे काफी पीछे है.

रोनी स्क्रूवाला के बारे में

रोनी स्क्रूवाला ने 70 के दशक में टूथब्रश के बिजनेस से अपनी शुरुआत की और साल 1981 में केबल टीवी व्यवसाय स्थापित किया, जो मनोरंजन जगत में उनकी पहला लेयर था. साल 1990 में, केवल 37,000 रुपये के निवेश के साथ, उन्होंने यूटीवी की स्थापना की, जो अंततः एक प्रमुख टेलीविजन निर्माता बन गया, जिसने ‘शांति’ और ‘सी हॉक्स’ जैसे शो बनाए. यूटीवी ने ‘स्वदेस’, ‘जोधा अकबर’, ‘फैशन’, ‘बर्फी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसे फिल्में बनाई की. 2012 में स्क्रूवाला ने कंपनी में अपना हिस्सा एक अरब डॉलर से अधिक में डिज्नी को बेच दिया. दो साल बाद, बिजनेसमैन ने आरएसवीपी मूवीज की स्थापना की, जिसने उरी और केदारनाथ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है.

इन बिजनेस से पैसे कमाते हैं रोनी स्क्रूवाला

हालांकि, 61 वर्षीय अभिनेता रोनी स्क्रूवाला अपना सारा पैसा फिल्मों से नहीं कमाते हैं. अपग्रेड, यूस्पोर्ट्स और अनलियाज़र जैसे व्यवसायों में उनका निवेश उनकी 12,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति में भारी योगदान देता है. पिछले कुछ वर्षों में, स्क्रूवाला को टाइम, एस्क्वायर और फॉर्च्यून जैसे प्रकाशनों द्वारा भारत के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली लोगों में नामित किया गया है.

Also Read: Shahrukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के Luxury कारों की कीमत जान कार आप भी रह जाएंगे दंग
UTV Motion Picture की फिल्में

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस 2013 की एक्शन कॉमेडी फिल्म है. रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म को यूटीवी मोशन पिक्चर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर के नीचे बनाई गई है. यूटीवी मोशन पिक्चर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 423 करोड़ की कमाई की. जबकि, इस मूवी की कुल लागत मात्र 70 करोड़ रुपये है.

बर्फी

बर्फी साल 2012 की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो अनुराग बसु लिखित और निर्देशित और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बनाई है. इस फिल्म ने कुल 175 करोड़ की कमाई की, जबकि कुल लागत मात्र 35 करोड़ रुपये है.

जोधा अकबर

जोधा अकबर 2008 की एक ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है. इसमें रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. यूटीवी मोशन पिक्चर्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनी यह फिल्म कुल 120 करोड़ की कमाई की,जबकि, इस मूवी की कुल लागत मात्र 40 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola