Bollywood Flashback: इस एक्ट्रेस के संग सलमान लेने वाले थे शादी के फेरे, छप गए थे कार्ड, लेकिन फिर...

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2020 1:26 PM

विज्ञापन

salman khan- बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान की शादी का इंतजार तो हर कोई कर रहा हैं. सलमान 54 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं. आये दिन उनकी किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर और शादी की खबरें उड़ती रहती है, मगर सब महज अफवाह ही होती है. लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से सलमान की शादी होते-होते रह गईं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान की शादी का इंतजार तो हर कोई कर रहा हैं. सलमान 54 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं. आये दिन उनकी किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर और शादी की खबरें उड़ती रहती है, मगर सब महज अफवाह ही होती है. लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से सलमान की शादी होते-होते रह गईं.

Also Read: Bollywood Flashback: …तो इस वजह से वहीदा रहमान की जूती लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े थे अमिताभ बच्चन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता और सलमान 1988 में एक पार्टी में मिले थे. पहली ही मुलाक़ात में दोनों करीब आ गये थे. संगीता और सलमान की दोस्ती गहरी होती गयी. उन दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में भी काम किया. धीरे-धीरे संगीता सलमान के परिवार में भी घुल-मिल गयीं. 1993 में दिये गये एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि मैं शादी करना चाहता हूं. जब समय आएगा, मैं करूंगा. यह संगीता के साथ हो सकती है या किसी और के साथ भी.

इसके ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया. शादी की तारीख़ तय हुई- 27 मई 1994. उनकी शादी के कार्ड छप गए थे और बंट भी गए थे लेकिन फिर संगीता ने शादी करने से इंकार कर दिया. बताया जाता है कि सलमान संगीता को धोखा दे रहे थे जिसके बारे में उन्हें पता चल गया था. सलमान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी रिलेशनशिप में थे और जब संगीता को यह बात पता चली तो उन्होंने यह शादी नहीं करने का फैसला किया.

Also Read: Bollywood Flashback: आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन बात नहीं बनी और किसी वजह से शादी टूट गई. वहीं, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड छप चुके थे. हालांकि सलमान ने तारीख का जिक्र नहीं किया था.

सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी. संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर उनसे शादी की थी. उन्होंने अपना नाम आयशा रखा था. हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया था. साल 2010 में संगीता ने अजहर से तलाक ले लिया था.

Also Read: B’day Spl: इस क्रिकेटर पर माधुरी दीक्षित का आया था दिल, फिर इस वजह से खत्म हुआ था रिश्ता

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती थीं. 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वालीं संगीता जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं थी. उस वक्त संगीता को ‘बिजली’ नाम से पुकारा जाता था. 1980 में संगीता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था. 1987 में उन्होंने कातिल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके अलावा अक्ट्रेस ने हथियार, त्रिदेव, जुर्म, इज्जत, युगांधर, योद्धा, खून का कर्ज, हातिमताई जैसी कई फिल्मों में काम किया. Bollywood से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola