Bigg Boss 18 Highlights: एडिन रोज ने पहले ही दिन अविनाश मिश्रा को दे डाली सरेआम धमकी, कहा- जब तक इस घर में हूं…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Nov 2024 10:44 AM
bigg boss 18 edin rose
Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 में तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर में आते ही बवाल मचा दिया है. इनमें से एक एडिन रोज को पिछले एपिसोड में अविनाश मिश्रा से बहस करते हुए देखा गया. आइए बताते हैं पूरा मामला.
Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुए है. इन्हीं में से एक हैं एडिन रोज. शो के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैसे पहले ही दिन एडिन और अविनाश की बहस हो जाती है. इस दौरान अविनाश एडिन को बताते हैं कि वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं. जबकि, एडिन कहती हैं कि जब तक वह इस शो में रहेंगी तब तक उनकी नाक में दम करेंगी. आइए बताते हैं पूरी बात.
यहां देखें प्रोमो-
एडिन ने दी अविनाश को धमकी
बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में एडिन रोज खुद को गॉडेस कहते हुए नजर आती हैं. उनकी इस बात पर रजत और अविनाश हैरान रह जाते हैं. इसके बाद अविनाश एडिन का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, “नहीं इधर सब अपने बारे में थोड़ा सा बता देते हैं.” इसपर एडिन उनकी बात को बीच में ही काटकर कहती हैं, “टीचर मत बन. बाप मत बन. भोक्ता रहता है दिन भर.” एडिन की इस बात को सुनने के बाद ईशा सिंह कहती हैं कि एडिन ने पहले से ही अविनाश के साथ लड़ाई करने की योजना बना ली है. इसके बाद फिर अविनाश एडिन से पूछते हैं कि वह बहस क्यों कर रही हैं? तब एडिन उन्हें सरेआम धमकी देते हुए कहती हैं, “जब तक इस घर में हूं ना. तेरी नाक में दम कर के ही जाऊंगी.”
बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 18 में एडिन के साथ दो और वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. इनमें यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री शामिल हैं. मालूम हो कि पहली वाइल्ड कार्ड एडिन रोज एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वह साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम कर चुकी हैं. वहीं, यामिनी मल्होत्रा स्टारप्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट और सई की बुआ का किरदार निभा चुकी हैं. जबकि, अदिति मिस्त्री एक फिटनेस इन्फ्लूएंसर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.
Also Read: Bigg Boss 18 Promo: करण वीर की बात सुनकर फूट-फूटकर रोई शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना से है कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










