Bagheera Trailer: सालार 2 से पहले बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है प्रशांत नील की ‘बघीरा’, इस दिन रिलीज होगा जबरदस्त ट्रेलर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bagheera Trailer: प्रशांत नील सालार 2 से पहले एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हो सकती है. फिल्म में श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन

Bagheera Trailer: रोरिंग स्टार श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत की अभिनीत ‘बघीरा’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक है. बीते दिनों फिल्म के पहले गाने ‘रुधिरा धारा’ की रिलीज के साथ ही होम्बले फिल्म्स ने भगीरा के ट्रेलर की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है. फिल्म का निर्देशन डॉ. सूरी और लिखा प्रशांत नील ने है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा.

विज्ञापन

कब रिलीज होगा ‘बघीरा’ का ट्रेलर?

बघीरा के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘बघीरा की शानदार दहाड़ के लिए तैयार हो जाइए, बघीरा का ट्रेलर कल सुबह 9:36 बजे आएगा.’ इस पोस्टर में श्री मुरली हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके पीछे आग दिखाई दे रहा है.

बघीरा का रिलीज डेट

बगीरा के पोस्ट को देखते हुए मालूम पड़ता है की फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें श्री मुरली पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, रंगायन रघु और अच्युत कुमार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

श्री मुरली और प्रशांत नील की दूसरी फिल्म

बघीरा से पहले प्रशांत नील और श्री मुरली फिल्म ‘उग्रम’ में एक साथ काम कर चुके हैं. जो बॉक्सऑफिस पर हिट रही थी. बघीरा का निर्देशन प्रशांत नील नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह इस वक्त ‘सलार पार्ट 2’ में व्यस्त हैं. हालांकि, वह सह-लेखक के रूप में एक महत्वपूर्ण भागीदारी साबित कर रहे हैं.

Also Read: Jaat First Look: हैंडपंप के बाद अब पंखा उखाड़कर दुश्मनों का खात्मा करेंगे सनी देओल, जाट का धांसू पोस्टर रिलीज

Also Read: Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola