Baaghi 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' की फूली सांसे, 26वें दिन की कमाई में खुले पत्ते

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

बागी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ने 26वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ कमाए. ऐसे में आइये बताते हैं अबतक का कुल कलेक्शन कितना है.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने अहम भूमिकाएं निभाईं. टाइगर एक बार फिर रॉनी के किरदार में नजर आए, लेकिन इस बार कहानी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई. शुरुआती दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन अब इसकी रफ्तार लगभग थम सी गई है. ऐसे में आइये बताते हैं 26वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

बागी 4 के 26वें दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बागी 4 ने 26वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात्र 0.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 53.36 करोड़ रुपये हो चुका है.

इस तरह फिल्म का थिएटर्स में रन टाइम अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है.

बागी 4 डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Baaghi 4 Collection Day 1: 12 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 2: 9.25 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 3: 10 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 4: 4.5 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 5: 4 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 6: 2.65 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 7: 2.1 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 8: 1.26 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 9: 1.85 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 10: 2.15 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 11: 0.75 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 12: 0.95 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 13: 0.75 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 14: 0.48 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 15: 0.07 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 16: 0.12 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 17: 0.017 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 18: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 19: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 20: 0.08 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 21: 0.07 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 22: 0.02 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 23: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 24: 0.02 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 25: 0.01 करोड़
Baaghi 4 Collection Day 26: 0.01 करोड़

टोटल कमाई- 53.36 करोड़

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ 5 सुपरहिट्स के लाइफटाइम को छोड़ा पीछा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola