Ram Mandir: लता मंगेशकर के आखिरी श्लोक को पीएम मोदी ने किया शेयर, बोले- 22 जनवरी को दीदी की बहुत याद...

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा कि देश को महान गायिका लता मंगेशकर को याद किया है. जी हां उन्होंने लता की ओर से गाया गया एक श्लोक साझा किया और कहा कि 22 जनवरी को उनकी कमी जरूर खलेगी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम को समर्पित कई भजन साझा कर रहे हैं. अब, उन्होंने भारत की सर्वकालिक महान गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया गया श्लोक शेयर किया है. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों को याद किया जाएगा उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं… यहां एक श्लोक है, जो उन्होंने गाया था. उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था, जो उन्होंने रिकॉर्ड किया… #श्रीरामभजन.”

लता मंगेशकर के आखिरी श्लोक को पीएम मोदी ने किया शेयर

यह श्लोक भारत की कोकिला की ओर से 6 फरवरी, 2022 को मृत्यु से पहले गाया गया आखिरी गाना था. उन्होंने श्लोक का लिंक भी साझा किया था, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘श्री रामार्पण, माता रामो मत्पिता रामचन्द्र.’ यूट्यूब पर श्लोक के बारे में कहा गया, “यह उनकी शाश्वत इच्छा थी कि वह ‘बुद्ध कौशिक ऋषि’ के ‘राम रक्षा’ के भजनों को गाने के लिए अपनी आवाज दें और इसे राम मंदिर के लिए प्रस्तुत करें. कुछ कारणों से वह सभी भजनों की रिकॉर्डिंग पूरी नहीं कर सकीं. ऐसी मान्यता है कि यदि कोई मां गंगा जल की लहरें घर नहीं ला सकती है, तो गंगाजल की कुछ बूंदों में भी उतनी ही पवित्रता होती है और उसका शुद्ध सार बरकरार रहता है. इसी प्रकार, यद्यपि दीदी राम रक्षा के सभी भजनों को पूरा नहीं कर सकीं, लेकिन अंतिम भजन ‘माता रामो, मत पिता रामचन्द्र:’ का उनका गायन समग्रता में राम रक्षा के सार को प्रतिध्वनित करता है. यह भगवान राम के प्रति उनकी हार्दिक श्रद्धांजलि है.”

लता मंगेशकर एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों को दी थी अपनी आवाज

लता मंगेशकर ने भारत को बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए. जिसमें जैसे ‘लग जा गले’, ‘तेरे लिए’, ‘लुका छुपी’, तेरे बिना जिंदगी से, ऐ मेरे वतन के लोगो, पिया तोसे नैना लागे रे, अजीब दास्तां है ये, आप की नजरों ने समझा, जब प्यार किया तो डरना क्या शामिल है. उन्हें उन दुर्लभ गायन रत्नों में से एक माना जाता है, जिनकी आवाज समय की कसौटी पर खरी उतरी और आज भी सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाती है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उन्होंने 1948 से 1987 के बीच विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी. उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न सहित कई पुरस्कार मिले.

लता मंगेशकर को मिले इतने अवॉर्ड

दशकों तक संगीत जगत पर राज करने वाली महान गायिका लता मंगेशकर को ‘भारत कोकिला’ के नाम से भी जाना जाता था. उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था और उन्हें अपने जीवनकाल में कई सम्माननीय उपाधियां मिलीं, जिनमें दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी शामिल था. उन्हें 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. 2007 में फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था. उनकी उपलब्धियों को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पंद्रह बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन पुरस्कार, चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व पुरस्कार, दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से चिह्नित किया गया. लता मंगेशकर 1974 में इंग्लैंड में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय पार्श्व गायिका बनीं. बहु-अंग विफलता के कारण वर्ष 2022 में 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था.

Also Read: PM मोदी की तारीफ सुन गदगद हुई शिवश्री स्कंद प्रसाद, बोली- इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द…

22 जनवरी को भगवान राम का होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

प्रधानमंत्री मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे जबकि कई अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियां इस कार्यक्रम में भाग लेंगी. इस अवसर को चिह्नित करने के लिए अयोध्या अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसका उत्सव 14 जनवरी को शुरू हुआ और 22 जनवरी को समाप्त होगा. मंदिर में आने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रणदीप हुड्डा जैसे सेलेब्स के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola