Gadar फिल्म साइन करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स ने प्रोजेक्ट…

Updated:
विज्ञापन
Ameesha Patel

अमीषा पटेल

22 साल पहले अमीषा पटेल को कई ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स ने सलाह दी थी कि उन्हें गदर नहीं करनी चाहिए. फिल्म में वह एक सात साल के लड़के की मां की भूमिका निभाएंगी और दूसरी बात यह कि उनकी और सनी के बीच उम्र का काफी अंतर था. हालांकि अमीषा को फिल्म की स्क्रिप्ट पहली बार में पसंद आ गई.

विज्ञापन

22 साल पहले, सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर-एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. अब फिल्म का दूसरा पार्ट यानी गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का टीजर आज रिलीज हुआ है. जिसमें तारा सिंह दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. अब अमीषा पटेल ने खुलासा किया है कि कैसे फिल्म साइन करते वक्त सभी ने उन्हें इसे न करने की सलाह दी थी.

गदर की स्क्रिप्ट सुनकर एक्ट्रेस ने कहा था हां

ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान अमीषा पटेल ने फिल्म के साथ अपने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने शुरुआत में गदर साइन किया था, तो कई ए-लिस्ट प्रोड्यूसर्स ने उन्हें प्रोजेक्ट नहीं लेने के लिए कहा था, साथ ही उनके मोरल को भी डाउन किया था. सभी ने उन्हें कहा कि ये फिल्मी करियर की शुरुआत है, ऐसे में इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका क्यों. साथ ही फिल्म में सात साल के बच्चे की मां की भूमिका निभाने से इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए थे. हालांकि, अमीषा को गदर की स्क्रिप्ट उसी पल पसंद आ गई थी, जब उन्होंने इसे सुना. यह नितिन केनी थे, जिन्होंने उनकी क्षमता को देखा और उन्हें सकीना की भूमिका के लिए चुना.

https://www.instagram.com/p/CtUNbwuoDB8/?hl=en


सिपाही की इमोशनल कर देने वाली स्टोरी से बना गदर

गदर की कहानी ब्रिटिश सेना के एक सिख पूर्व सैनिक बूटा सिंह के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा मोर्चे पर सेवा की थी. खबरों के मुताबिक, उन्होंने बंटवारे के समय सांप्रदायिक दंगों के दौरान एक मुस्लिम लड़की जैनब को बचाया था. दोनों में प्यार हो गया और शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की एक बेटी भी हुई. हालांकि बाद में जैनब को पाकिस्तान भेज दिया गया. बूटा सिंह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अवैध रूप से पाकिस्तान में घुस गया, और हर जगह ढूढ़ने लगा. हालांकि तब तक जैनब के परिवार ने उसकी शादी किसी और से करवा दी थी. जब वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा, तो जैनब ने भारत जाने से मना कर दिया और अपने परिवार के दबाव के आगे झुक गई, जिसके बाद बूटा बुरी तरह टूट गया और उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. बता दें कि लाहौर के मियां साहिब कब्रिस्तान में आज भी बूटा की मज़ार मौजूद है.

https://www.instagram.com/p/CtTzoPMISQi/?hl=en


Also Read: Gadar 2 Teaser: दामाद है ये पाकिस्तान का, इनको नारियल दो… वरना, सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola