Aishwarya Rai Bachchan Birthday: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बावजूद, इस शख्स को सबसे खूबसूरत मानती हैं ऐश्वर्या राय
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Nov 2024 8:30 AM
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म 'प्यार हो गया' से की थीं.
Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर, सबसे खूसबूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की तो दुनिया दीवानी है. उनका नाम उन एक्ट्रेस में शुमार है, जिन्होंने ब्यूटी पेजेंट से फिल्मों का रुख किया. ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साल 1997 में फिल्म ‘प्यार हो गया’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. आज इंडस्ट्री में उन्हें 27 साल पूरे हो गए हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान ज्यादा फिल्में नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर देश में ही, नहीं बल्कि पूरी दुनिया के नाम कमाया है. आज वह अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि इतनी खूबसूरत होने के बावजूद किस शख्स को ऐश्वर्या दुनिया में सबसे खूसबूरत मानती हैं.
ऐश्वर्या राय ने 9वीं क्लास में शुरू किया करियर
ऐश्वर्या राय का जन्म आज ही के दिन 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई हैदराबाद, आंध्र प्रदेश से पूरी की. इसके बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई चले गई थीं. यहां आकर उन्होंने सांता-क्रूज के आर्य विद्या मंदिर और बाद में डी.जी रुपारेल कालेज, माटूंगा से पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई साथ-साथ उन्होंने कई एड्स में मॉडलिंग भी की. एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग की शुरुआत कैमलिन कंपनी से की. इस दौरान वह 9वीं क्लास में थीं. इसके बाद उन्होंने पेप्सी, फ्रूटी और फ्रूटी जैसे कई एड भी किए.
मॉडलिंग के लिए ब्यूटी पेजेंट किया कंटेस्ट
ऐश्वर्या राय को मॉडलिंग का चस्का ऐसा लगा कि उन्होंने अपना करियर इसी में बनाने की ठान ली. यही वजह है कि उन्होंने मिस वर्ल्ड के लिए कंटेस्ट करने का सोचा. हालांक, पहले वह साल 1994 में मिस इंडिया की उपविजेता रहीं और फिर इसके बाद उसी साल उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. ब्यूटी पेजेंट के दौरान एक्ट्रेस को कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पहली फिल्म राजा हिंदुस्तानी होती लेकिन मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के उन्होंने इसे नहीं किया. और जब वह खिताब जीत गईं तो उन्होंने हम दिन दे चुके सनम, खाकी, देवदास, धूम 2, मोहब्बतें, जोधा अकबर, ताल, गुरु, जैसी कई फिल्में दी.
ऐश्वर्या राय किसे सबसे खूबसूरत मानती हैं?
ऐश्वर्या राय कितनी ज्यादा खूसबूरत हैं, इसकी तो कोई सीमा नहीं है लेकिन एक शख्स है, जिसे ऐश्वर्या सबसे खूबसूरत मानती हैं और वह उनकी मां नहीं है. दरअसल, एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या आप सोचती हैं कि आप सबसे खूबसूरत महिला हैं? अगर नहीं, तो आपके हिसाब से आपके सिवा इस दुनिया में आपको सबसे खूबसूरत महिला कौन लगती है? इसपर ऐश्वर्या ने थोड़ी देर सोचने के बाद कहा कि, ‘आपने तो इस लिस्ट से मेरी मां को ही बाहर कर दिया. मगर खैर जो भी हो, वो मेरे दिल में हमेशा हैं और रहेंगी. मगर फिर भी मां के अलावा अगर आप जानना चाहती हैं कि मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला या फीमेल इस पूरी दुनिया में कौन हैं.. तो मैं कहूंगी कि मेरी बेटी आराध्या. आराध्या मेरे लिए इस दुनिया की सबसे खूबसूरत और स्पेशल है. बता दें कि एक्ट्रेस ने बोली एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










