क्या नच बलिए 10 में पति संग हिस्सा लेंगी रुबीना दिलैक? एक्ट्रेस का आया इसपर जवाब

Updated:
विज्ञापन

जल्द ही रियलिटी शो नच बलिए 10 का आगाज होने वाला है. इसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. शो के नए सीज़न के लिए मेकर्स ने भी सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है. अब खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो में भाग ले सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

जल्द ही रियलिटी शो नच बलिए 10 का आगाज होने वाला है. इसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. शो के नए सीज़न के लिए मेकर्स ने भी सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है. अब खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो में भाग ले सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

रुबीना ने इस बात से साफ़ इनकार कर दिया है कि उन्हें अप्रोच किया गया है. स्पॉटबॉय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रुबीना ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि मेकर्स ने अभी उनको अप्रोच नहीं किया है. एक्ट्रेस ने बताया, ‘नहीं, हम नहीं हैं क्योंकि हमें इस वर्ष संपर्क नहीं किया गया है.’

undefined

रुबीना इन दिनों अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हैं. उनके साथ अभिनव भी मौजूद हैं. वो दोनों फैमिली के साथ अपना समय बिता रहे हैं. अक्सर एक्ट्रेस अपने होमटाउन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है.

undefined

रुबीना ने कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और उन्होंने शो ‘देवों के देव महादेव’ में भी मां सीता का किरदार उम्दा निभाया था और अपने फैन्स से उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थी.

undefined

रुबीना जीटीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ में राधिका के रोल से मशहूर हुई थीं. इस सीरियल के पार्ट-2 में भी रूबीना ने छोटी बहू का किरदार निभाया था. इसके बाद वह कलर्स के पॉपुलर शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या के किरदार से भी चर्चा में थी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola