बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :13 May 2020 1:22 PM
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

Sai Gundewar- बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का बीते रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. एक्टर साई 42 साल के थे. वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे और इसका इलाज वो लॉस एंजेलिस में करा रहे थे. साई के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया. साई अपने पीछे पत्नी और पेरेंट्स को छोड़ गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी साई को श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर (Sai Gundewar) का बीते रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. एक्टर साई 42 साल के थे. वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे और इसका इलाज वो लॉस एंजेलिस में करा रहे थे. साई के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया. साई अपने पीछे पत्नी और पेरेंट्स को छोड़ गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी साई को श्रद्धांजलि दी है.

Also Read: नहीं रहे आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल, हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन

साई के निधन पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘पी.के जैसे लोकप्रिय फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता साई गुंडेवर आखिरकार कैंसर से अपनी लड़ाई में हार गए. उनके निधन के साथ, भारतीय फिल्म उद्योग ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है. श्रद्धांजलि!’

साई ने पीके, पप्पू कैंट डांस साला, रॉक ऑन, लव ब्रेकअप जिंदगी, डेविड, बाजार और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में कुछ छोटे मोटे किरदार किए हैं. इसके अलावा उन्हें 2016 में आई एक मराठी फिल्म ‘ए डॉट कॉम मॉम’ में मुख्य भूमिका में देखा गया था. इसके अलावा अभिनेता ने हॉलीवुड की कई लोकप्रिय टीवी सीरीजों जैसे; द ओरविल, स्वाट, कैग्नी एंड लैसी, द मार्स और कॉन्सपिरेसीज में काम किया है.

Also Read: इस एक्टर के पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बंगला किया सील

वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ सालों से काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल का भी निधन हो गया. हार्ट अटैक के कारण मंगलवार की सुबह मुम्बई में अमोस का निधन हो गया. आमिर खान ने खुद इस खबर को कन्फर्म भी किया है. आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान‌ के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे. पिछले 25 सालों में चार साल ही ऐसे थे, जब आमोस ने आमिर के‌ साथ काम नहीं किया और वो भी इसलिए क्योंकि खुद आमिर खान ने निजी कारणों से चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं किया था. यही वजह है कि उस दौरान आमिर खान ने रानी मुखर्जी से कहकर आमोस को उनके साथ काम पर लगवाया था. बाद में मौका मिलते ही आमोस एक बार फिर से आमिर से आकर जुड़े और फिर से उनकी ‘परछाई’ बन गये थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola