Abhishek Bachchan: डैड, मुझसे बड़ी गलती हो गई है… जब अमिताभ के पास पहुंचे जूनियर बच्चन

Abhishek Bachchan and Amitabh Bachchan
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्मों में काम कर खुद को साबित किया है. आज के समय में उन्हें हर सिनेमा प्रेमी बखूबी जानता है, लेकिन जूनियर बच्चन की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वह हिम्मत हार चुके थे और एक्टिंग छोड़ना चाहते थे. आइए बताते हैं फिर उन्होंने आगे क्या किया.
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई ऐसी फिल्में दी, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन उनके जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह हिम्मत हार चुके थे. ऐसे वक्त में वह अपने पिता अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे. उसे वक्त उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.
‘अब सोचकर शर्म आती है’
अभिषेक बच्चन ने गलाट्टा प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर की शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा- क्रिटिक्स मेरे परफॉर्मेंस के बारे में लिख रहे थे, भले में किसी के साथ भी काम करूं. एक कमजोर पल में, जिसे अब सोचकर शर्म आती है, मैं अपने डैड के पास गया और कहा, हमें बात करनी चाहिए. मुझे लगता है कि मुझे बड़ी गलती हो गई. मुझे लगता है कि मुझे खुद से ईमानदार हो जाना चाहिए और बोलना चाहिए कि तुम इसके लिए नहीं बने हो. तुम इतने अच्छे नहीं हो. कुछ और खोजो.
अमिताभ ने जूनियर बच्चन को दी सलाह
अभिषेक बच्चन की इस परेशानी में उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाते हुए कहा- मैं पिता की तरह नहीं बल्कि तुम्हारे सीनियर के तौर पर बोल रहा हूं. तुम फिनिश्ड प्रोजेक्ट के आसपास भी नहीं हो. तुम्हें काफी सारे इंप्रूवमेंट करने हैं.
बिग बी की इस बात से बढ़ा अभिषेक का हौसला
अमिताभ बच्चन ने आगे उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अभिषेक के अंदर एक एक्टर छिपा हुआ है. हालांकि, वह कितने अच्छे एक्टर बन पाते हैं यह उन पर निर्भर करता है. बिग बी ने यह भी कहा कि ‘अपनी कला को निखारने का बस यही तरीका है कि वह काम करते रहें. जैसी भी फिल्म मिले बस साइन करते रहो.’ इसके बाद अभिषेक ने ठीक वैसा ही किया और धीरे-धीरे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










