जानें कब रिलीज होगी दीपिका की हॉलीवुड फिल्म ‘XXX 3”

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ अगले साल 20 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी. इस फिल्म में वह अभिनेता विन डीजल के साथ दिखेंगी. दीपिका फिलहाल कनाडा के टोरंटो में इस एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म के निर्देशक […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ अगले साल 20 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी. इस फिल्म में वह अभिनेता विन डीजल के साथ दिखेंगी. दीपिका फिलहाल कनाडा के टोरंटो में इस एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म के निर्देशक डीजे कारुसो हैं.

विज्ञापन

एस शोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, पारामांउट पिक्चर्स ने ‘एक्सएक्सएक्स’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म की अमेरिका में रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है. 2005 में ‘एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन’ नाम की पहली फिल्म आई थी. हाल ही में विन डीजल ने कुछ तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर थी जिसमें दीपिका भी नजर आ रही थी.

खबरों की मानें तो दीपिका इस फिल्‍म में एक्‍शन करती नजर आयेंगी. दीपिका इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. हाल ही में कुछ तसवीरें सामने आई थी जिसमें वे जिम में पसीना बहाती नजर आई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola