3 Idiots फेम एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, ऊंची इमारत से गिरकर हुई एक्टर की मौत

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्राअब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन हो गया और इस खबर को जानने के बाद उनके चाहने वाले काफी दुखी है. अखिल ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था.

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार एक्टर अखिल मिश्रा ने निभाया था. अखिल ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अब वो हमारे बीच नहीं रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अखिल बालकनी के पास काम कर रहे थे, जब वह ऊंची इमारत से गिर गए. उनकी उम्र 58 साल थी. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि एक्टर ने उतरन, भंवर, उड़ान, सीआईडी, भारत एक खोज जैसे शोज में काम किया था. आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से अखिल मिश्रा काफी पॉपुलर हुए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola