ePaper

Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी अब कैसी हैं? बोनी कपूर ने बताया

Updated at : 22 Jan 2020 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी अब कैसी हैं? बोनी कपूर ने बताया

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा शबाना आजमी 18 जनवरी को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. इस हादसे के बाद शबाना आजमी की जो तसवीरें सामने आई थी जिसे देखकर उनके फैंस सदमे में हैं. अभिनेत्री को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. फैंस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा शबाना आजमी 18 जनवरी को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. इस हादसे के बाद शबाना आजमी की जो तसवीरें सामने आई थी जिसे देखकर उनके फैंस सदमे में हैं. अभिनेत्री को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है.

फैंस अभिनेत्री के जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. हाल ही में उनकी हालत गंभीर होने की खबर आई थी, अब बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं. हाल ही में शबाना आजमी से मिलने बोनी कपूर पहुंचे थे.

बोनी कपूर ने बताया कि अब अभिनेत्री की हालत कैसी है. उन्‍होंने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा,’ डॉक्‍टर्स ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है. वे अभी दर्द की वजह से बेहोश हैं लेकिन वो काफी हद तक ठीक हैं. हालांकि जावेद साहब (जावेद अख्‍तर), बाबा (शबाना आजमी के भाई), तन्‍वी (शबाना आजमी की भाभी) ठीक नहीं है. किसी को भी आईसीयू में जाने की अनुमति नहीं है.’

बोनी कपूर ने आगे बताया,’ शबाना आजमी की हालत स्थिर बनी हुई है. वे बात कर पा रही हैं, लोगों को पहचान पा रही हैं. फिलहाल डॉक्‍टर्स ने अपने देख-रेख में रखा है ताकि कोई भी परेशानी न हो. वो एक फाइटर हैं और जल्‍द ही इससे बाहर निकल आयेंगी.’ शबाना आजमी के फैंस के लिए यह राहत की खबर है.

बता दें कि, शनिवार को शबाना आजमी और जावेद अख्‍तर अपने परिवार और पारिवारिक मित्रों के साथ जावेद अख्‍तर का जन्‍मदिन सेलीब्रेट कर मुंबई लौट रहे थे. इस दौरान मुंबई से करीब 60 किमी दूर मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर शबाना आजमी की टाटा सफारी कार की अचानक एक खड़े ट्रक से जा भिड़ीं. इस हादसे में शबाना आजमी को गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उन्‍हें पनवेल के पास एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्‍हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola