ePaper

सतीश कौशिक ने बताया - अब कैसी है शबाना आजमी की हालत

Updated at : 20 Jan 2020 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
सतीश कौशिक ने बताया - अब कैसी है शबाना आजमी की हालत

रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गईं थीं. फिलहाल अभिनेत्री मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. रायगढ़ पुलिस ने बताया कि शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर साथ में यात्रा कर रहे थे उन्हें कोई चोट नहीं आई […]

विज्ञापन

रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गईं थीं. फिलहाल अभिनेत्री मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर है. रायगढ़ पुलिस ने बताया कि शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर साथ में यात्रा कर रहे थे उन्हें कोई चोट नहीं आई है जबकि कार चालक को हल्की चोटें आई हैं.

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा, ‘‘शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.’ अभिनेता सतीश कौशिक उनसे मिलने पहुंचे थे.

उन्‍होंने आईएएनएस को बताया,’ अगल 48 घंटे तक उन्‍हें (शबाना आजमी) डॉक्‍टर्स की सख्‍त निगरानी में रखा गया है. उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उन्‍हें आंख के आसपास चोटें आई है. उनके जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य होने की कामना है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर में उस समय हुआ जब पुणे जा रही शबाना आजमी और जावेद अख्तर की टाटा सफारी कार ट्रक से भिड़ गई. अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था.

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कार ट्रक से भिड़ गई. टेलीविजन चैनलों पर घायल शबाना को कार से बाहर उतारते हुई तस्वीर प्रसारित होने के कुछ समय अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया से आग्रह किया कि वे इस तरह के वीडियो या तस्वीर प्रसारित नहीं करें. इसी तरह की अपील अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola