ePaper

सनी लियोनी को लोग अंगूरी भाभी क्‍यों कह रहे हैं ?

Updated at : 22 Nov 2019 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोनी को लोग अंगूरी भाभी क्‍यों कह रहे हैं ?

सनी लियोनी अक्‍सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें और पीडियोज़ शेयर करती रहती हैं. अभिनेत्री फिल्‍म के सेट पर भी जमकर मस्‍ती करती हैं जिसका वीडियो अक्‍सर वायरल हो जाता है. वह कभी खुद अपनी टीम के साथ मस्‍ती भरा प्रैंक करती हैं तो […]

विज्ञापन

सनी लियोनी अक्‍सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें और पीडियोज़ शेयर करती रहती हैं. अभिनेत्री फिल्‍म के सेट पर भी जमकर मस्‍ती करती हैं जिसका वीडियो अक्‍सर वायरल हो जाता है. वह कभी खुद अपनी टीम के साथ मस्‍ती भरा प्रैंक करती हैं तो कई बाद खुद इसकी शिकार हो जाती हैं.

अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सनी लियोनी ने खुद य‍ह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है.

https://www.instagram.com/p/B5Hj9MjB36t/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इस वीडियो में सनी लियोनी शूटिंग के सेट पर नजर आ रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री एक पानी के टब में बैठी हुई हैं, जो काले अंगूरों से भरा हुआ है. इस टब में अभिनेत्री टॉपलेस नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्‍शन में लिखा,’ कई सारे क्रेजी कैप्‍शन मेरे दिमाग में आ रहे हैं.’

एक यूजर ने लिखा,’ अंगूरी भाभी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ खूबसूरत.’ कई लोग उनके इस वीडियो को बेहद क्‍यूट बता रहे हैं. हालांकि कुछ लोग उन्‍हें ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे हैं.

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इनदिनों अभिनेत्री अपनी आनेवाली तमिल फिल्‍म वीरमादेवी की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा सनी लियोनी हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘कोका कोला’ में दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola