‘अंखियों से गोली मारे’ गाने का हुआ रिक्रिएशन

Updated:
विज्ञापन

‘ओ साकी साकी’ , ‘शहर की लड़की’ और ‘दिलबर’ जैसे पुराने हिट गानों को रीक्रिएट करने के बाद गायिका तुलसी कुमार एक और रीक्रिएशन के साथ वापस कर रही हैं. तुलसी और मीका साल 1998 में आयी फिल्म ‘दूल्हे राजा’ के मशहूर गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ के नवीन संस्करण को लेकर दर्शकों का मनोरंजन […]

विज्ञापन

‘ओ साकी साकी’ , ‘शहर की लड़की’ और ‘दिलबर’ जैसे पुराने हिट गानों को रीक्रिएट करने के बाद गायिका तुलसी कुमार एक और रीक्रिएशन के साथ वापस कर रही हैं. तुलसी और मीका साल 1998 में आयी फिल्म ‘दूल्हे राजा’ के मशहूर गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ के नवीन संस्करण को लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. इस गाने को फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था.

विज्ञापन

बता दें कि कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ चर्चा का विषय बनी हुई है, फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है, साथ ही पिछले दिनों फिल्म का एक सॉन्ग धीमे-धीमे रिलीज हुआ जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है, यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है.

इस फिल्म के निर्माता ने बुधवार को ‘पति पत्नी और वो’ का दूसरा सॉन्ग लॉन्च कर दिया है , यह सॉन्ग 90 के दशक के सबसे हिट सॉन्ग अंखियों से गोली मारे को एक नया ट्विस्ट देकर लॉन्च किया है. कार्तिक आर्यन विशेष रूप से अपनी लीडिंग लेडीज भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ इस पार्टी नंबर को लॉन्च करने के लिए पटियाला से दिल्ली पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola