ePaper

विद्या बालन के पति की भूमिका में नजर आयेंगे जीशु सेनगुप्ता

Updated at : 13 Nov 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
विद्या बालन के पति की भूमिका में नजर आयेंगे जीशु सेनगुप्ता

‘शकुंतला देवी- ह्यूमन कंप्यूटर’ में विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा और अमित साध को जोड़ने के बाद अब एक और प्रतिभाशाली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के स्टार जिशु सेनगुप्ता को टीम में शामिल कर लिया गया है. बंगाली फिल्मों में अपने बेमिसाल काम के लिए जाने जाने वाले जीशु ने ‘पीकू’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों में […]

विज्ञापन

‘शकुंतला देवी- ह्यूमन कंप्यूटर’ में विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा और अमित साध को जोड़ने के बाद अब एक और प्रतिभाशाली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के स्टार जिशु सेनगुप्ता को टीम में शामिल कर लिया गया है. बंगाली फिल्मों में अपने बेमिसाल काम के लिए जाने जाने वाले जीशु ने ‘पीकू’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. शकुंतला देवी में जीशु को विद्या के ऑन-स्क्रीन पति की भूमिका निभाते हुए देखा जायेगा और वह एनटीआर की बायोपिक में एक साथ काम करने के बाद दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे.

इस फिल्म के लिए अपने उत्साह को शेयर करते हुए जिशु कहते हैं कि मैं शकुंतला देवी- ह्यूमन कंप्यूटर का एक हिस्सा बनने और परितोष बनर्जी की भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं. हमने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है और मैंने पहले ही अपने बेहतरीन सीन्स शूट कर लिए हैं.

विद्या के साथ काम करने में हमेशा ही बहुत मजा आता है. सेट पर ऐसा बहुत कम होता है जब वह आसपास न हों और हम हमेशा हसीं मजाक के मूड में रहते हैं. अनु के साथ काम करना भी बहुत अच्छा रहा है.

निर्देशक अनु मेनन कहते हैं, जीशु में हमें हमारा आदर्श परितोष बनर्जी मिला जो संतुलन और तेजी का एक दुर्लभ मिश्रण है. विद्या और जीशु एक अद्भुत जोड़ी बनाते हैं, जो हर कुछ सेकंड (ऑफ-स्क्रीन) हंसी ठिठोली करने में यकीन रखते हैं. उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखना बेहद दिलचस्प है.

मैथमेटिक्स जीनियस, या ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ के जीवन पर आधारित इस फिल्म, जिसे मशहूर रूप से शकुंतला देवी कहा जाता था, का यूके में एक शेड्यूल पूरा होने के बाद मुंबई में फिल्मांकित किया जा रहा है. शकुंतला देवी-ह्यूमन कंप्यूटर, 2020 की गर्मियों में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola