रेप केस में आदित्‍य पंचोली को कोर्ट से राहत, 9 सितंबर तक गिरफ्तारी से छूट

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने एक अभिनेत्री की ओर से दर्ज कराये गये बलात्कार मामले में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को मिले अंतरिम संरक्षण को बुधवार को नौ सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। वरसोवा पुलिस द्वारा 28 जून को पंचोली के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने एक अभिनेत्री की ओर से दर्ज कराये गये बलात्कार मामले में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को मिले अंतरिम संरक्षण को बुधवार को नौ सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया। वरसोवा पुलिस द्वारा 28 जून को पंचोली के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद अभिनेता ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रूख किया था.

विज्ञापन

अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था. शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने बुधवार को अदालत से कहा कि उनकी हस्तक्षेप याचिका (जमानत का विरोध करने वाली) गलती से उनकी बहन के नाम से दायर हो गयी है और वे आवेदन में संशोधन करना चाहते हैं.

इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एच बी गायकवाड़ ने सुनवाई 9 सितंबर के लिए स्थगित कर दी। पंचोली को अंतरिम राहत भी तब तक के लिए बढ़ा दी गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola