एक्ट्रेस माही गिल ने कहा- हमेशा सेक्सी दिखना बोरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2019 10:37 AM
मुंबई : फिल्म देव डी, साहेब बीबी और गैंगस्टर और पान सिंह तोमर आदि फिल्मों से बॉलिवुड में अपनी मजबूत जगह बना चुकी एक्ट्रेस माही गिल जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आनेवाली हैं, जिसमें वह सेक्स वर्कर के रोल में दिखेंगी, जिसके दो बच्चे भी हैं. यह पूछे जाने पर कि ऐसे रोल […]
मुंबई : फिल्म देव डी, साहेब बीबी और गैंगस्टर और पान सिंह तोमर आदि फिल्मों से बॉलिवुड में अपनी मजबूत जगह बना चुकी एक्ट्रेस माही गिल जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आनेवाली हैं, जिसमें वह सेक्स वर्कर के रोल में दिखेंगी, जिसके दो बच्चे भी हैं. यह पूछे जाने पर कि ऐसे रोल करना कितना मुश्किल है, तो माही ने जवाब दिया- ‘एक एक्ट्रेस के रूप में मैं काफी भूखी हूं और मैं आसानी से मना नहीं कर सकती, क्योंकि मैं एक अभिनेत्री, एक परफॉर्मर हूं. अलग बात है कि मुझे एक ही तरह की स्क्रिप्ट और रोल मिल रहे हैं, जिसमें मुझे टाइपकास्ट कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि लोग मुझे तभी फोन करते हैं, जब उन्हें एक कामुक महिला की भूमिका में किसी को लेना होता है, जो बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखे’. माही आगे कहती हैं कि ‘हमेशा सेक्सी दिखना बोरिंग है. मेरा मतलब है कि मैं कैसी दिखती हूं, मैं उससे कहीं ज्यादा हूं. अब मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना शुरू कर रही हूं’. यहां चर्चा कर दें कि माही ने साल 2003 में फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 2009 में आयी फिल्म ‘देव डी’ से उन्हें पहचान मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










