बर्थडे: इस वजह से टूटी थी हिमेश रेशमिया की पहली शादी, फिर थामा इस एक्‍ट्रेस का हाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 11:11 AM

विज्ञापन

सिंगर और एक्‍टर हिमेश रेशमिया का जन्‍म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ था. उन्‍हें बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में एक म्‍यूजिक डायरेक्‍टर, सिंगर और एक्‍टर के रूप में जाना जाता है. हिमेश को लोग ‘नाक से गाने वाला’ सिंगर कहकर मजाक उड़ाते हैं लेकिन उन्‍हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वे कई बार कह चुके […]

विज्ञापन

सिंगर और एक्‍टर हिमेश रेशमिया का जन्‍म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ था. उन्‍हें बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में एक म्‍यूजिक डायरेक्‍टर, सिंगर और एक्‍टर के रूप में जाना जाता है. हिमेश को लोग ‘नाक से गाने वाला’ सिंगर कहकर मजाक उड़ाते हैं लेकिन उन्‍हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वे कई बार कह चुके हैं कि कोई भले कुछ भी बोले लेकिन उन्‍हें अपनी नाक पर गर्व है क्‍योंकि इसकी वजह से ही उन्‍हें सफलता मिली है और उन्‍होंने कई अवार्ड्स जीते हैं. हिमेश काफी यूनिक स्‍टाइल से गाते हैं.

हिमेश रेशमिया हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्‍यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया था. हिमेश अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. जानें ये खास बातें…

22 साल बाद लिया तलाक

हिमेश रेशमिया जब 21 साल के थे तब साल 1995 में उनकी शादी कोमल से हुई थी. दोनों ने साल 2016 में तला‍क की अर्जी दी थी. हिमेश और कोमल ने तलाक की वजह तालमेल की कमी को बताया. दोनों ने कहा था कि आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे रहे हैं. साल 2017 में दोनों का एकदूसरे से तलाक हो गया. दोनों ने 22 साल के रिश्‍ते को खत्‍म कर दिया. दोनों का एक बेटा स्‍वयम भी है. कहा जाता है कि कोमल शांत स्‍वभाव की महिला हैं.

तलाक की जिम्‍मेदार सोनिया नहीं

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया कपूर के साथ हिमेश की करीबियों को इस तलाक की वजह बताया गया. लेकिन कोमल ने कभी भी अपनी शादी टूटने के लिए सोनिया को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया. उनका कहना था कि शादी सोनिया की वजह से नहीं टूटी. उन्‍होंने ने अपने एक बयान में कहा था, ‘इस मामले में किसी को घसीटा नहीं जाना चाहिये. हमारी शादी कम्‍पैटबिलिटी की कमी की वजह से नहीं चल पाई. सोनिया इन सबकी जिम्‍मेदार नहीं है और मेरा बेटा व परिवार सोनिया को परिवार के सदस्‍य के रूप में प्‍यार करते हैं.’

एक ही बिल्डिंग में रहते हैं

सूत्रों की मानें तो हिमेश-सोनिया और कोमल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं. स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के मुताबिक, कोमल लोखंडवाला की एक बिल्डिंग में 36वें फ्लोर पर रहती हैं. उसी बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर हिमेश और सोनिया रहते हैं. बताया गया कि‍ कोमल, हिमेश रेशमिया के माता-पिता के साथ रहती हैं. कहा जा रहा है कि शादी के बाद सोनिया कपूर अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और अपने परिवार पर पूरा ध्यान देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola