नवाजुद्दीन बन गए रैपर

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म स्वैग चूड़ियां में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए नवाज रैपर बन गए हैं. उनके रैप किए गए गीत को यू-ट्यूब पर साझा किया गये. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं. नवाज ने लिखा है कि अपने पहले रैप सॉन्ग […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फिल्म स्वैग चूड़ियां में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए नवाज रैपर बन गए हैं. उनके रैप किए गए गीत को यू-ट्यूब पर साझा किया गये. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

नवाज ने लिखा है कि अपने पहले रैप सॉन्ग के टीजर को साझा करते हुए मैं बहुत उत्साहित हूं. इस गाने में नवाज देसी स्टाइल में रैप करते नजर आयेंगे. देसी स्टाइल में रैप करते हुए नवाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा किया है. इस रैप सॉन्ग के लिरिक्स बहुत मजेदार हैं, वहीं नवाज के गाने का तरीका भी अलग है. हौंडा पे बैठा लौंडा लागे बाहुबली रे, रेबनवा पहेनके मैं घूमू गली गली रे. बता दें कि फिल्म का निर्देशन नवाजुद्दीन के भाई शम्स सिद्दीकी कर रहे हैं.बता दें की फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट तमन्ना भाटिया होंगी.

पहले खबर थी कि फिल्म में मौनी रॉय को कास्ट किया जायेगा, लेकिन निर्माताओं के साथ कुछ असहमति के कारण अब फिल्म में तमन्ना भाटिया काम करेंगी. उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड में बनी यह फिल्म एक चूड़ी बेचने वाले की लव स्टोरी है. इस फिल्म के जरिये शम्स सिद्दीकी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola