ePaper

इस दोस्‍त को याद कर भावुक हो गईं सनी लियोनी

Updated at : 24 Apr 2019 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
इस दोस्‍त को याद कर भावुक हो गईं सनी लियोनी

सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के शो पिंच में पहुंची थी. इस दौरान अभिनेत्री अपने एक साथी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं. यहां उन्‍होंने अपनी टीम के साथी प्रभाकर के बारे में बातचीत करते हुए इमोशनल हो गईं. प्रभाकर की किडनी फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई […]

विज्ञापन

सनी लियोनी हाल ही में अरबाज खान के शो पिंच में पहुंची थी. इस दौरान अभिनेत्री अपने एक साथी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं. यहां उन्‍होंने अपनी टीम के साथी प्रभाकर के बारे में बातचीत करते हुए इमोशनल हो गईं. प्रभाकर की किडनी फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई थी. प्रभाकर के इलाज के लिए पैसे नहीं देने की बात पर सोशल मीडिया पर सनी लियोनी को जमकर ट्रोल किया गया था.

इस शों में अरबाज खान सेलेब्‍स से वह सवाल पूछते हैं तो सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके कमेंट बॉक्‍स पर पूछते हैं और अमूमन जिसका जवाब सेलेब्‍स नहीं देते हैं. अरबाज ने सनी लियोन से भी ऐसे सवाल पूछे. कई बार अरबाज बहुत कड़वे सवाल भी पूछ लेते हैं.

अरबाज ने बताया कि एक ट्रोलर अभिनेत्री से पूछा कि, अगर वह 1.38 करोड़ रुपये की कार खरीद सकती हैं तो क्‍या प्रभाकर के इलाज के लिए 20 लाख रुपये नहीं दे सकती थीं ? एक और यूजर ने पूछा, सिर्फ उनके जूतों और बैग की कीमत जोड़ दी जाये तो वह भी 20 लाख रुपये से ज्‍यादा होगा.

सनी लियोनी ने इसका जवाब देते हुए कहा,’ प्रभाकर तब से बीमार था जब मैंने वो पोस्‍ट किया था. डेनियल (सनी लियोनी के पति) और मैंने मेडिकल का पूरा खर्च उठाया था. अस्‍पताल का खर्च और ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन का खर्च क्‍योंकि प्रभाकर की दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं.’

अभिनेत्री ने आगे कहा,’ अब आपको यह पता चलता है कि आपका कोई दोस्‍त जिसके साथ आप लंबे समय से काम कर रहे थे और अब वह इस दुनिया को छोड़ कर जानेवाला है, आप उसकी कोई मदद नहीं सकते तो आप भारी तनाव में आ जायेंगे. मैं जानती हूं कि वह इंडस्‍ट्री में काफी पहले से काम कर रहा था और उसे बहुत लोग प्‍यार करते थे. हमने उसके मेडिकल बिल के अलावा, उसके घर का, लॉयर का बिल भी चुकाया था.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola