द. अफ्रीका में कुमार सानू, अल्का यागनिक और उदित नारायण की तिकड़ी ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जोहानिसबर्ग : मशहूर भारतीय प्लेबैक गायक कुमार सानू, अल्का यागनिक और उदित नारायण ने दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम में पहली बार मंच पर एक साथ आकर धूम मचा दी. उन्होंने बॉलीवुड गीतों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका में गाउतेंग प्रांत में प्रिटोरिया में शनिवार रात को हुए कार्यक्रम […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : मशहूर भारतीय प्लेबैक गायक कुमार सानू, अल्का यागनिक और उदित नारायण ने दक्षिण अफ्रीका में एक कार्यक्रम में पहली बार मंच पर एक साथ आकर धूम मचा दी. उन्होंने बॉलीवुड गीतों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में गाउतेंग प्रांत में प्रिटोरिया में शनिवार रात को हुए कार्यक्रम में 5,000 से ज्यादा बॉलीवुड संगीत प्रेमी पहुंचे.

यागनिक ने कहा, ‘‘हम पहले भी कार्यक्रमों में एक साथ आते रहे हैं लेकिन एक ही शो में एक साथ पहले कभी नहीं गाया.’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडस्ट्री के दो दिग्गजों के साथ प्रस्तुती देना बहुत खास रहा.’

नारायण ने कहा कि वह बॉलीवुड संगीत पर मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से खासे रोमांचित हैं. यह कार्यक्रम स्थानीय दंपति ओस्मान और शाइस्ता ओस्मान ने आयोजित किया था.

ओस्मान ने कहा, ‘‘यह बहुत खास है कि यहां दुनिया की एकता का उपदेश देने वाले महान नेल्सन मंडेला की भूमि में और जब हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका में तीन बड़े गायकों को एक साथ लेकर आए.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola