बॉलीवुड अभिनेता अमोल पालेकर ने जब मोदी सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किया तो...

Updated at : 10 Feb 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अमोल पालेकर ने जब मोदी सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किया तो...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अमोल पालेकर से जुड़ी एक खबर सुर्खियों में है. खबर के अनुसार पालेकर को सरकार की आलोचना करने पर अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ गया. शनिवार को वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यहां कार्यक्रम की मॉडरेटर ने ही उन्हें बोलने से रोक दिया. खबरों […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अमोल पालेकर से जुड़ी एक खबर सुर्खियों में है. खबर के अनुसार पालेकर को सरकार की आलोचना करने पर अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ गया. शनिवार को वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यहां कार्यक्रम की मॉडरेटर ने ही उन्हें बोलने से रोक दिया.

खबरों की माने तो पालेकर ने जैसे ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के एक फैसले की आलोचना करनी शुरू की, कार्यक्रम की मॉडरेटर ने टोका और उन्हें बोलने से ही रोक दिया. यहीं नहीं अमोल पालेकर को संबोधन के दौरान कई बार रोका गया और स्पीच को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए भी कहा गया.

फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट की मानें तो अमोल पालेकर नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जो मशहूर कलाकार प्रभाकर बर्वे की याद में आयोजित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola